दुर्ग : RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस ने जांच शुरू की

  दुर्ग। दुर्ग जिले में पदस्थ RPF की एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान बिलासपुर निवासी कांस्टेबल रमा के रूप में हुई है, जो दुर्ग RPF पोस्ट में पदस्थ थीं।   मिली जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल रमा पिछले एक महीने से बीमार चल रही थीं और इस कारण उन्होंने छुट्टी ले रखी थी। शुक्रवार शाम अचानक अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और RPF के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच […]

कांकेर में तेंदुए ने मचाया आतंक , आदमखोर ने मासूम बच्चे पर किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों में दहशत

  कांकेर। कांकेर में तेंदुए की दस्तक ने आतंक मचा दिया है। आदमखोर तेंदुएं आज ने फिर जिले के दुधावा क्षेत्र में एक मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि अब तक 5 बच्चों पर कर तेंदुआ हमला कर चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को अस्पताल भिजवाया। आपको बता दें कि इस इलाके के लोग दहशत में जीने मजबूर है। वहीं वन विभाग की टीम अभी तक तेंदुए को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहें है, अब देखना होगा कि इस घटना के बाद प्रशासन क्या एक्शन लेती है?  

फिर से खुला अटारी-वाघा बॉर्डर : व्यापारियों को मिली राहत , PAK में फंसे 160 अफगान ट्रकों को भारत में प्रवेश की मंजूरी

  इंटरनेशनल न्यूज़। अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताकी और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच हुई अहम बैठक के एक दिन बाद, भारत ने अफगानिस्तान से व्यापारिक रिश्ते बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भारत ने 160 अफगानी ट्रकों को अटारी बॉर्डर के रास्ते देश में प्रवेश की अनुमति दे दी है। ये ट्रक मुख्य रूप से ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवे) लेकर भारत आएंगे। मुत्ताकी ने 16 मई को खुद जयशंकर को फोन किया था, जब वह ईरान और चीन की यात्रा पर जा रहे थे। भारत ने इसे अहम कूटनीतिक संकेत माना है। भारत ने तालिबान द्वारा पहलगाम हमले की निंदा और पाकिस्तान […]

Amarnath Yatra 2025: भारत-पाक तनाव के बाद यात्रा पर प्रशासन की खास तैयारी, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने कराई रजिस्ट्रेशन

  जम्मू। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव धीरे-धीरे सामान्य होने और सीमा पर गोलाबारी बंद होने पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आगामी 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अब तक पूरे देश से 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। प्रशासन ने कहा कि जम्मू में 2000 तीर्थयात्रियों की क्षमता वाले यात्री निवास का कायाकल्प किया जाएगा और जून के मध्य तक यह यात्रियों के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा। आधिकारियों ने कहा, ‘सीमाओं पर स्थिति शांतिपूर्ण है और सामान्य स्थिति बहाल हो गई […]

कूटनीतिक अभियान : वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की पोल खोलेंगे देश के सात सांसद; सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन

दिल्ली। भारत अब पाकिस्तान के आतंकवाद को लेकर बड़ा कूटनीतिक अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत देश के सभी राजनीतिक दलों के करीब 40 सांसदों की टीम सात समूहों में बंटकर दुनियाभर के प्रमुख देशों की यात्रा करेगी। इस अभियान का नेतृत्व कांग्रेस नेता शशि थरूर कर सकते हैं। इस खबर पर केरल कांग्रेस ने खुशी जताई है और केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की है। अभियान का क्या है उद्देश्य ? केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद को लगातार समर्थन देने की सच्चाई को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने लाया जाए। इसमें विशेष रूप से भारत की तरफ से हाल ही में […]

राजधानी में चला बुल्डोजर: कौशल्या विहार में अवैध कब्जे पर प्रशासन ने लिया एक्शन, खाली करवाई गई 20 एकड़ जमीन

रायपुर।यूपी के सीएम योगी का बुल्डोजर एक्शन अब छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। शनिवार की सुबह राजधानी रायपुर के कौशल्या विहार में अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। कौशल्या विहार में बने 30 से ज्यादाअवैध घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। करवाई के लिए प्रशासन के आधा दर्जन से ज्यादा बुलडोजर मौके पर पहुंचे हैं और लगातार कार्रवाई की जा रही है।   मिली जानकारी के अनुसार, कौशल्या विहार चंदखुरी में RDA की 20 एकड़ से ज्यादा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की गई थी। अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम एक्टिव हुई और अवैध प्लाटिंग में बने मकानों को तोड़ा गया। इतना ही […]

Breaking : सुकमा में लखमा के करीबियों के यहां ACB और EOW की टीम ने दी दबिश, ड्राइवर के यहां भी छापेमारी

सुकमा। सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में फिर से शराब घोटाला मामले में ACB और EOW की टीम ने छापा मारा है। सुकमा और तोंगपाल में छापामार कार्रवाई चल रही है। वहीं, सुकमा में और भी कुछ जगहों पर छापामारी जारी है। बता दें कि, कवासी लखमा के क़रीबियों के घर छापे पड़े हैं। इतना ही नहीं कवासी लखमा के ड्राइवर बशीर के घर पर भी छापा मारा गया है। दंतेवाड़ा में राजकुमार तामो के घर पर भी छापा पड़ा है। बता दें कि, राजकुमार तामो पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं। रायपुर और जगदलपुर में भी उनके करीबी कारोबारियों के यहां दबिश दी गई […]

Shani Jayanti 2025 : जानिए कब है ज्येष्ठ अमावस्या शनि जयंती ,जानिए पूजा विधि और उपाय

शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन शनि देव की विशेष रूप से पूजा की जाती है। वैसे भी अमावस्या तिथि शनिदेव को ही समर्पित होती है। ज्येष्ठ अमावस्या को शनि अमावस्या के तौर पर भी जाना जाता है। माना जाता है कि ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर शनि देवता का जन्म हुआ था। वह सूर्य देव और छाया देवी के पुत्र हैं। शनि जयंती पर उनका पूजन करने से कई गुना ज्यादा फल मिलता है। शनिदेव यम और यमुना के भाई हैं और व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही शुभ और अशुभ फल देते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि शनि जयंती कब है, […]

PAK PM शहबाज ने पहली बार माना-नूर खान एयरबेस व अन्य जगहों पर गिरीं भारतीय मिसाइलें, पाकिस्तान के झूठ का हुआ पर्दाफाश

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने आखिर मान लिया है कि भारत ने पाकिस्तानी एयरबेस पर मिसाइलों से हमले किए थे। खास बात यह है कि शहबाज ने यह भी कहा कि उन्हें इस हमले की जानकारी हमले की रात खुद सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने दी थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के हमलों में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के लिए देश भर में आयोजित धन्यवाद दिवस (यौम ए तशाकुर) के मौके पर शहबाज ने कहा, सिपहसालार असीम मुनीर ने मुझे 9 और 10 मई की दरमियानी रात को करीब 2:30 बजे सिक्योर्ड लाइन पर फोन कर मुझे बताया, वजीर ए आजम साहब, हिंदुस्तान ने अपने बैलिस्टिक […]

CG Weather : राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर।छत्तीसगढ़ की के कई जिलों में शुक्रवार से मौसम ने करवट ली। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में हल्की और तेज बारिश भी हुई। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए थे। इसके बाद शाम को अचानक से बारिश शुरू हो गई। वहीं शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज यानी शनिवार को भी मौसम खुशनुमा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहेंगे और शाम तक तेज […]