बारिश की गतिविधि कम होने से बढ़ी उमस और गर्मी, अगले 48 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से बारिश कम होने से लोग तेज उमस और गर्मी से परेशान हो रहे हैं। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से अधिक है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल 6 अगस्त से पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। विभाग के मुताबिक रायपुर, दुर्ग, और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश तो बिलासपुर और सरगुजा संभाग में […]

31 अगस्त से 15 सितंबर तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है। ये गाड़ियां 31 अगस्त से 15 सितंबर तक नहीं चलेंगी। वहीं, 6 गाड़ियों के रूट बदल दिए हैं, जबकि 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।बता दें, बिलासपुर-झारसुगड़ा रूट पर चौथी लाइन के काम के चलते रेलवे ने यह आदेश जारी किया है। ये एक्सप्रेस ट्रेन रहेंगी कैंसिल 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 30 अगस्त से 2 सितंबर तक रद्द 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 3 सितंबर तक रद्द 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 3 सितंबर को रद्द 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 3 सितंबर को रद्द 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस […]

सड़क निर्माण में डीएमएफ फंड का दुरुपयोग ,पूर्व विधायक और मंत्री ननकी राम कंवर ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

० कहा- बालको कंपनी के फंड से पूरी कराई जाए यह परियोजना ० कोरबा के दर्री डेम से बालको परसाभाटा सड़क का है मामला रायपुर। पूर्व विधायक और मंत्री ननकी राम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरबा जिले में दर्री डेम से बालको परसाभाटा सड़क निर्माण के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) फंड का उपयोग करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इस परियोजना को बालको कंपनी के फंड से पूरा करने की मांग की है। कंवर ने अपने पत्र में कहा है कि यह सड़क मुख्य रूप से बालको कंपनी के वाहनों द्वारा उपयोग की जाती है, इसलिए कंपनी को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए डीएमएफ फंड […]

राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल; 15 अगस्त को मनाएगा जन्मदिन,डेरे की ओर हुआ रवाना

रोहतक। डेरा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से हरियाणा सरकार ने 40 दिन के पैरोल दी है। इसके चलते राम रहीम 5 अगस्त को रोहतक की सुनारिया जेल से साढ़े 6.30 बजे अपने काफिले के साथ सिरसा डेरे की ओर रवाना हो गया। राम रहीम के लिए जेल से बाहर आना कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले डेरा प्रमुख राम रहीम को अप्रैल में 21 दिन की पैरोल मिली थी। उस दौरान 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस था। यही नहीं डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को को फरवरी में दिल्ली चुनावों से पहले भी पैरोल दी गई थी। उस दौरान […]

विधानसभा परिसर में शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन,आज नेमरा गांव में होगा अंतिम संस्कार

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शिबू सोरेन के निधन से झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में शोक की लहर है। अलग-अलग पार्टियों के नेता उनके निधन पर दुख जता रहे हैं। वहीं, आज पैतृक गांव नेमरा में शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार होगा। विधानसभा परिसर में होंगे दिशोम गुरू के अंतिम दर्शन बता दें कि अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए गुरुजी के पार्थिव शरीर को पांच अगस्त की सुबह 10 बजे विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा। यहां जनप्रतिनिधियों एवं […]

आज का राशिफल 5 अगस्त : मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए शुभ मंगलकारी दिन,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि : दिन का दूसरा भाग रहेगा लाभदायक मेष राशि के लोगों के लिए आज दोपहर के बाद का समय अधिक अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर नवम भाव में होने से आपको आज भाग्य का भी प्रबल लाभ मिलेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। नौकरी में आज वैसै काम का दबाव बना रहेगा और आप तत्परता से काम को पूरा करने के लिए सक्रिय रहेंगेो। परिवार में आपको जीवनसाथी और पिता से पूर्णतः सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला रहेगा। खर्च को कंट्रोल करने का प्रयास करें तो बेहतर होगा। वैसे बिजनेस करने वाले जातको विशेष तौर […]

आज का पंचांग 5 अगस्त : आज पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 14, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, एकादशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 21, सफ़र 10, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 05 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 13 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।   ज्येष्ठा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 23 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 13 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 23 मिनट तक वृश्चिक उपरांत […]

तेल खरीद को लेकर ट्रंप ने दी बड़ी धमकी,अमेरिका को पसंद नहीं भारत-रूस की दोस्ती

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर टैरिफ में भारी वृद्धि करेंगे।ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए अधिकांश तेल को खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच भी रहा है। उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीन द्वारा यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं।” ट्रंप ने भारत पर तीखा रुख अपनाया उन्होंने आगे कहा, “इस वजह से, मैं भारत की ओर से अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ में भारी वृद्धि करूंगा।” दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध […]

पॉवर कंपनी के वित्त प्रबंधन में बढ़ाया जाये एआई का उपयोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डंगनिया मुख्यालय में “एआई फॉर फाइनेंस एक्जीक्यूटिव “विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। पॉवर कंपनी में ‘‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस‘‘ का उपयोग बढ़ाने के लिए वित्तीय अधिकारियों को दक्ष, जागरूक और स्वप्रेरित होना चाहिए ताकि नये जमाने के नये आवश्यकताओं का लाभ वित्त प्रबंधन में भली भांति मिल सकें। उक्त आशय के विचार एमडी(जेनको) एसके कटियार ने आज की कार्यशाला में व्यक्त किए। इस अवसर पर एमडी(ट्रांस्को) राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि नई परियोजनाओं में एआई के उपयोग से बेहतर शोध किये जा सकते हैं । वित्तीय प्रबंधन को कारगर बनाया जा सकता है और जटिल प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जा सकता हैं। कार्यशाला में […]

राजिम मेला को मिलेगा नया रूप: 20 करोड 23 लाख की लागत से विकसित होंगे स्नान घाट, प्लेटफार्म और आरती स्थल

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड स्थित प्रसिद्ध राजिम मेला के विकास हेतु 20 करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपये की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि महानदी तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आयोजन के बेहतर प्रबंधन के लिए मंजूर की गई है। इस परियोजना के तहत 480 मीटर लंबाई में स्नान प्लेटफार्म, गंगा आरती घाट, शाही स्नान कुण्ड और सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा, जो चौबेबांचा पुल तक फैला होगा। यह राशि राज्य योजना के बजट शीर्ष ‘महानदी परियोजना‘ के अंतर्गत खर्च की जाएगी। राज्य शासन का उद्देश्य राजिम मेले को और अधिक सुव्यवस्थित तथा श्रद्धालुओं के लिए […]