क्रेडा-सीईओ ने सौर सुजला योजना की समीक्षा,कार्य में प्रगति लाने के दिये निर्देश
• कार्य प्रारम्भ ना करने वाली इकाइयों को आबंटित लक्ष्य होंगे निरस्त • उचित प्रगति वाली इकाइयों को होगा लक्ष्य हस्तांतरण रायपुर। क्रेडा द्वारा संचालित महत्वकांक्षी सौर सुजला योजना अंतर्गत प्रदेश में सौर सिंचाई पम्पों की स्थापना की जा रही है। आज क्रेडा, प्रधान कार्यालय में योजनांतर्गत कार्यों की समीक्षा हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा राजेश सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में योजनांतर्गत कार्यरत् समस्त स्थापनाकर्ता इकाई उपस्थित हुए। योजनांतर्गत कार्यों की इकाईवार समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा द्वारा सभी इकाईयों को कार्य में तेजी लाने एवं ससमय कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिये गये। प्रदेश के मुख्यमंत्री साय के दिशा-निर्देशानुसार […]



