पूर्व CM भूपेश बघेल ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका,सोमवार को होगी सुनवाई…

  रायपुर .छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोयला और महादेव सट्टा एप जैसे घोटालों में नाम आने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। इस याचिका के जरिए उन्होंने मांग की है कि उन्हें इन मामलों में उन्हें गिरफ्तार नहीं कर जांच में सहयोग का अवसर दिया जाए। उन्होंने दायर की याचिका में यह भी उल्लेख किया है कि जिस तरह उनके बेटे चैतन्य बघेल को राजनीतिक द्वेष के चलते गिरफ्तार किया है इस तरह उन्हें भी निशाना बनाकर गिरफ्तारी की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपनी याचिका में कहा है […]

Kajari Teej : जानें कब है कजरी तीज ?,11 या 12 अगस्त? जानिए व्रत की सही तिथि और महत्व

  भाद्रपद महीने की शुरुआत में कजरी तीज मनाई जाती है। भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन के इस पर्व में कुंवारी कन्याएं और महिलाएं व्रत रखती हैं। वैसे विशेष रूप से विवाहित महिलाएं कजरी तीज का व्रत रखती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख, शांति, संतान के लिए कजरी तीज व्रत रखा जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं, कजरी तीज व्रत कब रखा जाएगा और इसका क्या महत्व है। कजरी तीज का शुभ मुहूर्त कजरी तीज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। 11 अगस्त को तृतीया तिथि सुबह 10.34 बजे लगेगी और 12 […]

भारी बारिश ने मचाई तबाही , रोकी गई अमरनाथ यात्रा, अन्य राज्यों में भी हालात सुधारने जुटी सेना

जम्मू। देश में हर तरफ मानसून कहर बनकर टूटा है। पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में मानसून का कहर टूटा है। आसमान से आफत की बारिश हो रही है, जो जमीन पर तबाही मचा रही है। बारिश के कारण जगह-जगह मार्ग के टूटने से अमरनाथ यात्रा समय से एक सप्ताह पहले ही खत्म करनी पड़ी है। मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से शनिवार तड़के जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उधमपुर में दो पुल ढह गए और पांच घरों में दरारें आ गईं। उत्तराखंड के चमोली में एक पन बिजली परियोजना के भूस्खलन की चपेट में आने से 12 मजदूर घायल हो गए हैं। हिमाचल में चार राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 387 सड़कें […]

कुलगाम में तीसरे दिन भी सेना का इस साल का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी, अब तक तीन आतंकी ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में तीसरे दिन भी आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। आज एक और आतंकवादी मारा गया है। शनिवार को दो आतंकी मारे गए थे। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले में शनिवार को लश्कर-ए-ताइबा के हारिस नजीर समेत दो आतंकियों को मार गिराया था। ये जिले में अखल के जंगल में छिपे थे। इसमें एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है। उन्हें श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका के चलते सैन्य ऑपरेशन जारी है। शनिवार की रात में गोलीबारी होती रही। शनिवार को […]

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर में यूजी इंजीनियरिंग प्रोग्राम को मिला राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA) से मान्यता विस्तार

रायपुर।शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलासपुर (कोनी), छत्तीसगढ़ को उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। महाविद्यालय के यांत्रिकी अभियांत्रिकी (Mechanical Engineering) स्नातक प्रोग्राम को राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (National Board of Accreditation – NBA) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 से 2027-28 तक की मान्यता प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय के उक्त प्रोग्राम को पूर्व में 2022-23 से 2024-25 तक के लिए NBA द्वारा प्रत्यायन प्राप्त था, जिसकी वैधता 30 जून 2025 तक थी। प्रत्यायन की निरंतरता हेतु 21 जून 2025 को NBA विशेषज्ञ दल द्वारा कॉलेज का निरीक्षण किया गया था।  

आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है छत्तीसगढ़

० उपचार प्रदान करने के मामलों में देश भर में चौथे स्थान पर है छत्तीसगढ़ ० अब तक 78 लाख से अधिक लाभार्थियों ने सार्वजनिक और निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज का लिया लाभ रायपुर।छत्तीसगढ़ ने आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए देश भर में उपचार प्रदान करने के मामलों में चौथा स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता राज्य सरकार की समावेशी और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए। राज्य सरकार ने एबी-पीएमजेएवाई को छत्तीसगढ़ की अपनी दो विशेष योजनाओं — शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना […]

आज का राशिफल 3 अगस्त : मिथुन,कुंभ और मीन राशि के लिए आज सूर्य देव बना रहे हैं शुभ योग, जानें अपना आज का भविष्यफल

मेष राशि, परिवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। धैर्य और सहनशीलता से काम लें ताकि आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। काम पूरा करने के लिए आज अधिक प्रयास करना होगा। विरोधियों से भी आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपने सामान्य स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहने की सलाह दी जाती है। परिवार का सहयोग आज आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें इससे आपको कठिनाइयों से निकलने में आसानी होगी और आपको सहयोग भी मिलेगा। दिन आपका आज खर्चीला रहेगा। आपको आज […]

आज का पंचांग 3 अगस्त : आज सावन शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 12, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, नवमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 19, सफ़र 08, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 03 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि प्रातः 09 बजकर 43 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 35 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग प्रातः 06 बजकर 24 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 08 बजकर 43 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय 3 अगस्त […]

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की राशि जारी,सीएम साय ने कहा -समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार

० प्रदेश के 25.47 लाख से अधिक किसानों के खातों में 553 करोड़ 34 लाख रुपये का हुआ अंतरण ० राज्य के अन्नदाताओं को अब तक पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत मिली 9 हजार 700 करोड़ रुपये की राशि ० छत्तीसगढ़ के 2.34 लाख वन पट्टाधारी और 32,500 विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों को भी मिल रहा है योजना का लाभ रायपुर। सावन के पवित्र महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के रूप में 20500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। इस […]

कोरबा के जिला जेल से 4 कैदी फरार, पुलिस प्रशासन विभाग में मचा हड़कंप

कोरबा।कोरबा के जेल से चार विचाराधीन कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन सहित पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. आरोपी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए 25 फीट ऊपर दीवार फांदकर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. जिलेभर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.   जानकारी के मुताबिक, जिला जेल में बिजली बंद थी, जिसका फायदा उठाकर कैदी दीवाल फांदकर फरार हो गए. फरार कैदी जिला जेल के अंदर बीमार मवेशी की देखरेख कर रहे थे. जिला जेल के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है.