Weather : 17, 18 और 19 मई तक भारी बारिश, 70 किमी प्रति घंटे तक की चलेंगी तेज हवाएं, दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक

  दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से जूझ रही जनता को राहत की खबर मिल रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार भारत में अपनी दस्तक दे दी है। 14 मई को अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में इसके और क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर व्यापक अपडेट जारी किया है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गर्मी से राहत की बात कही गई है। 27 मई को केरल पहुंचेगा मानसून  आईएमडी के अनुसार, मानसून 27 मई को […]

न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही की व्यवस्था सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान न्यायिक व्यवस्था को जनहितैषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि “दूरस्थ अंचलों में रहने वाले ग्रामीणों को समय पर और सुलभ न्याय दिलाने के लिए न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक का उपयोग कर न्यायिक प्रक्रिया को सहज और तेज़ किया जा सकता है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था विशेष रूप से आदिवासी अंचलों के लिए […]

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात,कहा – देश को अपने वीर जवानों पर भरोसा है और उन पर गर्व भी

० उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा थे उपस्थित: जवानों का बढ़ाया हौसला रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के घायल जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में जाकर उन सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की जो छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 […]

रायपुर में रंग संस्कृति का उत्सव: ‘रंग संस्कार महोत्सव’ का आज से होगा आगाज़

0 संस्कार भारती के तत्वावधान में आयोजित होगा संस्कृति और नाटक का अद्भुत समावेश रायपुर।संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से ‘संस्कार भारती छत्तीसगढ़’ द्वारा रंग साधक स्वर्गीय अशोक चन्द्राकर की स्मृति में ‘रंग संस्कार महोत्सव रायपुर (द्वितीय वर्ष)’ का आयोजन 16 से 18 मई 2025 तक रंग मंदिर, गांधी मैदान, सिटी कोतवाली चौक, रायपुर में किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस रंग महोत्सव का उद्घाटन समारोह शुक्रवार, 16 मई को सायं 6:30 बजे होगा। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में मुख्य अतिथि सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल और अध्यक्षता धरसीवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा करेंगे। इस रंग महोत्सव के समापन समारोह में रविवार दिनांक 18 मई को बॉलीवुड के […]

आज का राशिफल 16 मई : आज शुभ योग से मेष, मिथुन और तुला राशि को मिलेगा फायदा, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि,उलझन के बाद भी लाभ का मौका मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन कुछ मानसिक उलझनों का भी सामना करना होगा। किसी काम के पूरा न होने से आप निराश भी होंगे। लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना होगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी मामला कानून में चल रहा था तो उसमें आपको आज कामयाबी मिलेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र का काम करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ लाभदायक रहेगा। ​वृषभ राशि,आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा […]

आज का पंचांग 16 मई : आज ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 26, शक सम्वत् 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, चतुर्थी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 03, जिल्काद 17, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 14 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र सायं 04 बजकर 08 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग प्रातः 07 बजकर 14 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। बव करण सायं 04 बजकर 39 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

अब भारतीय एयरपोर्ट पर काम नहीं कर पाएगी तुर्किये की कंपनी सेलेबी, केंद्र ने रद्द की सुरक्षा मंजूरी

  दिल्ली। विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने भारतीय हवाई अड्डे पर तुर्किये की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी। यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश के जरिए दी गई। विमानन मंत्रालय के आदेश में कहा गया, सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ग्राउंड हैंडलिंग की सुरक्षा मंजूरी 21 नवंबर 2022 को दी गई थी, उसे अब देश की सुरक्षा के हित में तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है।   क्यों उठाया गया यह कदम? भारत और पाकिस्तान के हालिया सैन्य संघर्ष के दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान को खुला समर्थन दिया था। यही नहीं, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ तुर्किये के ड्रोन का […]

गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जवानों का हौसला बढ़ाया,नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिले के उसूर तहसील के अंदरूनी गांव गलगम पहुंचे, जहाँ उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर हालिया नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर चर्चा की। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने करेगुट्टा की पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 कुख्यात माओवादी आतंकियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। मुख्यमंत्री साय ने इस अभियान को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री साय ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे के उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने अदम्य साहस और समर्पण के साथ […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे दंतेवाड़ा जिले के ग्राम मुलेर : छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर पहुंचा सुशासन तिहार

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के अतिदूरस्थ और आदिवासी बहुल ग्राम मुलेर का दौरा किया। यह गांव दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित अंतिम गांवों में से एक है, जहाँ अब नियद नेल्लानार योजना के तहत समावेशी विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री साय का ग्रामीणों ने महुआ, आमपत्ती से बने पारंपरिक हार और गौर मुकुट पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का भी छिंद पत्तों से बने पारंपरिक गुलदस्तों से अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री साय ने इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से सीधे संवाद […]

‘पाकिस्तान से केवल आतंकवाद और PoK खाली करने पर होगी बात’, संघर्ष विराम के बाद बोले विदेश मंत्री जयशंकर

दिल्ली। भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद उठ रहे सवालों का विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध और व्यवहार पूरी तरह से द्विपक्षीय होंगे। इसमें बिल्कुल भी बदलाव नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री ने भी स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के साथ अब बातचीत केवल आतंकवाद और पीओके खाली करने पर होगी। होंडुरास दूतावास के उद्घाटन के अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के पास आतंकवादियों की एक सूची है जिसे उसे हमें सौंपना होगा। साथ ही उसे आतंकियों के बुनियादी ढांचे को बंद करना होगा। वे जानते हैं कि क्या करना है। हम उनके साथ आतंकवाद के […]