मुख्यमंत्री ने दी बधाई : बस्तर को आकांक्षी जिला श्रेणी में मिला राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल तोकापाल विकासखंड को मिला कांस्य पदक

० “सहयोग, प्रतिस्पर्धा और जनभागीदारी ही विकास की कुंजी”- मुख्यमंत्री साय रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले को राज्य स्तरीय आकांक्षी जिला श्रेणी में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 2 अगस्त को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। इसी क्रम में बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड को आकांक्षी ब्लॉक श्रेणी में कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है। दोनों पुरस्कार नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान के तहत निर्धारित 6 प्रमुख सूचकांकों में शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के आधार पर प्रदान किए जा रहे हैं। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर जिले के प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं […]

राजा रघुवंशी मर्डर केस पर बनेगी फिल्म ‘Honeymoon in Shillong’ , जानें कब से शुरू होगी शूटिंग ?

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। अब इस हत्याकांड पर एक फिल्म बनने वाली हैं। इस फिल्म का नाम हनीमून इन शिलांग रखा गया है। इसके लिए राजा रघुवंशी के परिवार वालों ने मुंबई के एक फिल्म डायरेक्टर को अनुमति दे दी है। डायरेक्शन और शूटिंग का ज्यादातर काम इंदौर में ही होगा। राजा रघुवंशी के भाइयों ने मीडिया वार्ता में बताया कि मुंबई से आए डायरेक्टर एसपी निंबायत ने फिल्म बनाने को लेकर चर्चा की थी जिसके बाद उन्हें इसके लिए इजाजत दे दी गई है। इस फिल्म में राजा के बचपन से लेकर हनीमून और मर्डर तक […]

Kashi Vishwanath : श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में 11 अगस्त से प्लास्टिक बैन , भक्तों से की जाएगी ये अपील

वाराणसी। वाराणसी स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ धाम 11 अगस्त से पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त हो जाएगा। खासकर प्लास्टिक की टोकरी और प्लास्टिक लोटा पर रोक लगाई जाएगी। भक्तों से भी अपील की जाएगी कि वह मंदिर में प्लास्टिक की टोकरी समेत कुछ लेकर न आएं। काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण ने कहा कि जूट और लकड़ी की बनी टोकरी का इस्तेमाल करें। मंदिर परिसर में भक्त प्लास्टिक की बोतल में जल लेकर पहुंच जाते हैं। इसके अलावा पॉलीथिन में प्रसाद, फूल लेकर पहुंचते हैं और यह सबकुछ वह परिसर में ही छोड़ आते हैं। यह सफाई में दिक्कत पैदा करता है। कई बार प्लास्टिक अंडरग्राउंड नाली में चली जाती […]

HC कर्मचारियों के हित में सुनाया अहम फैसला: विभागीय गलती से मिले अधिक वेतन की नहीं होगी वसूली, मिलेगा ब्याज सहित पैसा

  बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के तृतीय श्रेणी शासकीय कर्मचारियों को राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कर्मचारी को वेतन निर्धारण शाखा की गलती के कारण अधिक वेतन मिला है, तो उससे वह राशि वापस नहीं ली जा सकती। यह फैसला दुर्ग जिले के बघेरा एसटीएफ में पदस्थ आरक्षक दिव्य कुमार साहू और अन्य कर्मचारियों की याचिका पर आया। इन कर्मचारियों से विभाग द्वारा अधिक वेतन की वसूली की जा रही थी। सरकार की अपील खारिज इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी. डी. गुरु की डिवीजन बेंच में हुई। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अभिषेक […]

Malegaon Blast : मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी; 17 साल बाद आया एनआईए कोर्ट का फैसला

  मुंबई। सितंबर 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में गुरुवार को मुंबई की एक विशेष अदालत ने पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे और 101 अन्य घायल हुए थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी ने अभियोजन पक्ष के मामले और की गई जांच में कई खामियां बताईं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को संदेह का लाभ मिलना चाहिए। विस्फोट के सभी छह पीड़ितों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और सभी घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। फैसले […]

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ़्तार पड़ी धीमी, 31 जुलाई के बाद होगी बारिश में कमी, फिर बदलेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गति धीमी हो गई है। बीते 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों को छोड़ दिया जाए तो बाकी क्षेत्रों में जोरदार बारिश नहीं हुई। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों—कबीरधाम ,राजनांदगांव ,बालोद ,दुर्ग ,बेमेतरा ,धमतरी ,रायपुर,बलौदाबाजार ,महासमुंद और गरियाबंद में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए यलो अलर्टघोषित किया गया है, जिससे सतर्कता जरूरी हो गई है। 28 जुलाई तक प्रदेश में 603 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। 29 जुलाई को यह आंकड़ा 611.5 मिमी और 30 जुलाई को 623 […]

छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, हिलने लगे दरवाजे-खिड़कियां, घरों से बाहर निकले लोग

जशपुर। जशपुर जिले में गुरुवार की सुबह भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई। सुबह 7 बजकर 31 मिनट (7:31 AM) पर धरती हिलने का एहसास होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। करीब 4 से 5 सेकंड तक झटके महसूस किए गए, इस दौरान घरों में रखे बर्तन खनकने लगे और दरवाजे-खिड़कियां हिलने लगीं। अंबिकापुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की भनक लगते ही लोग घरों से बाहर निकल गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 .1 मांपी गई है. भूकंप का सेंटर जशपुर जिले के बगीचा इलाके बताया जा रहा है. पिछले 3 सालों में कई बार सरगुजा में भूकंप के झटके […]

बिजली मेन्टेनेंस में लापरवाही पर एई-जेई को एमडी ने किया निलंबित

० वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने किया बलौदाबाजार जिले में औचक निरीक्षण रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने बलौदाबाजार जिले के बिजली दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली तार व खंभों में मेन्टेनेंस में लापरवाही देखी और मौके पर ही संबंधित सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित करने के निर्देश दिये। श्री कंवर ने बलौदाबाजार वृत में एई जेई की मीटिंग ली और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। एमडी श्री कंवर ने वहां विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने वहां के कार्यपालन अभियंता कार्यालय (प्रोजेक्ट) एवं संचारण संधारण […]

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं सीईओ राजेश सिंह राणा ने क्रेडा में ली मासिक समीक्षा बैठक

० “प्रदेश में कार्यशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए क्रेडा प्रतिबद्ध“ रायपुर। छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) के सभाकक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में क्रेडा अध्यक्ष एवं सीईओ ने क्रेडा द्वारा क्रियान्वित की जा रही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय सीमा में कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। क्रेडा की योजनाएं सीधे तौर पर ग्रामीणों के विकास से संबंधित योजनाएं हैं। इसके अंतर्गत ग्रामीणों को कृषि हेतु सोलर पम्प के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराना, सोलर ड्यूल पम्प के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा सोलर हाई मास्ट के माध्यम से ग्रामीण […]

Tariff War:टैरिफ के एलान के चंद घंटों बाद ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के सुर,कहा – ‘हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे…’

वॉशिंगटन। एक अगस्त से भारत से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 25 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा के चंद घंटों बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से पूछे गए एक सवाल पर कि क्या वह टैरिफ पर भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं? ट्रंप ने कहा, ‘हम अभी उनसे बात कर रहे हैं। हम देखेंगे कि क्या होता है? भारत दुनिया में सबसे अधिक या लगभग सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाला देश था। हम देखेंगे। हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं।’ ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब भारत […]