आज का पंचांग 15 मई : आज ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 25, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, तृतीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 02, जिल्काद 16, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 03 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 08 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। शिव योग प्रातः 07 बजकर 02 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 03 बजकर 17 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 02 बजकर 08 मिनट तक वृश्चिक […]

विष्णु के सुशासन मे क्रेडा में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय: अधिकारी-कर्मचारियों और क्लस्टर टेक्निशियन के बीच खुशी की लहर

० क्रेडा अध्यक्ष, ऊर्जा सचिव एवं सीईओ का जताया आभार रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रेडा विभाग की बोर्ड मीटिंग मंत्रालय नया रायपुर में आयोजित की गई जहां विष्णु के सुशासन की झलक नजर आई छत्तीसगढ़ क्रेडा विभाग के अध्यक्ष भुपेंद्र सवन्नी की अध्यक्षता एवं ऊर्जा सचिव , छत्तीसगढ़ शासन रोहित यादव तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा राजेश सिंह राणा एवं शासी निकाय के सदस्यों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिसमें क्रेडा विभाग में छत्तीसगढ़ शासन समान्य प्रशासन विभाग की पदोन्नति नियम को लागू करने का निर्णय लिया गया इसके साथ ही क्रेडा विभाग में क्लस्टर टेक्निशियन का यात्रा भत्ता रू 5 प्रति किलोमीटर करने का निर्णय लिया गया और भी […]

छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र : विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री साय ने किया राज्य के पहले ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण ० आदिवासी परम्परा के अनुरूप प्रकृति शक्ति की पूजा कर किया म्यूजियम का शुभारंभ ० मुख्यमंत्री ने 300 नवचयनित छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति सह पदस्थापना पत्र सौंपा रायपुर। आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने ट्राइबल म्यूजियम बनाकर आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और उनकी जीवनशैली को आमजन तक पहुँचाने के लिए अभिनव पहल की है। इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में भव्य एवं आकर्षक आदिवासी संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) बनाया गया है। राज्य के पहले ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोकार्पण कार्यक्रम में […]

करेगुट्टालू पहाड़ियों में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी,31 माओवादी ढेर, 216 ठिकाने ध्वस्त

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों के शौर्य और साहस को सराहा,कहा- यह माओवाद पर निर्णायक प्रहार है रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादी गढ़ माने जाने वाले करेगुट्टालू पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा संयुक्त रूप से 21 अप्रैल से 11 मई 2025 तक चलाए गए 21 दिवसीय व्यापक नक्सल विरोधी अभियान में कुल 31 वर्दीधारी माओवादी मारे गए, जिनमें 16 महिलाएं शामिल हैं। अभियान के दौरान माओवादियों के 216 ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त किया गया तथा भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। यह अभियान छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त […]

Boycot Turkey: तुर्की के साथ अजरबैजान का भी हाल हुआ बुरा ,भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, कई कारोबार पर लगा प्रतिंबध

दिल्ली। भारत-पाक में तनाव के बीच अब तुर्की और अजरबैजान का नुकसान होने जा रहा है। दरअसल, बताया जा रहा है कि व्यापारिक संबंधों में तनाव आने की आशंका है, क्योंकि इन दोनों देशों ने पाकिस्तान का समर्थन किया है और वहां आतंकी ठिकानों पर भारत के हालिया हमलों की निंदा की है। पाकिस्तान के समर्थन में खड़े होने के बाद से भारत में तुर्की का बहिष्कार किया जाने लगा था। अब, ईज़माईट्रिप और इक्सिगो जैसे ऑनलाइन यात्रा मंच ने इन देशों की यात्रा के खिलाफ परामर्श जारी किया है। वास्तव में, भारतीय कारोबारियों ने भी तुर्किये के सेब और संगमरमर जैसे उत्पादों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। […]

साय कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में कई महत्वपूर्ण संशोधनों को मिली मंजूरी

रायपुर।आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए राज्य के शासकीय विद्यालयों में ‘‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का संचालन करने का अहम निर्णय लिया गया। ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का संचालन इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, पालक-शिक्षक सहभागिता बढ़ाने और शैक्षणिक उपलब्धियों को उन्नत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष फोकस किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अभियान के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। अभियान के तहत विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण कर गुणवत्ता […]

‘बलूचिस्तान नहीं है पाकिस्तान’, बलूच नेता ने किया आजादी का एलान, भारत समेत वैश्विक समुदाय से मांगा समर्थन

बलूचिस्तान। बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजाद होने का एलान किया है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को राज्य में दशकों से हो रही हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान से स्वतंत्रता का एलान किया। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं हैं। उन्होंने भारत और वैश्विक समुदाय से आजादी के लिए समर्थन देने की मांग की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना फैसला दे दिया है। अब दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोग सड़कों पर हैं। उनका कहना है कि तुम मारोगे हम टूटेंगे, हम नाक बचाएंगे आओ हमारा साथ दो। बलूच लोगों […]

सेना के साहस को सलाम करने आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी; पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को किया बेनकाब

  जालंधर। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान और उसकी पनाह में पल रहे आतंकियों को सबक सिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब में आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की। जालंधर स्थित यह वही एयरबेस है, जिसे नुकसान पहुंचाने का फर्जी दावा पाकिस्तान ने किया था। हालांकि, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 11 मई की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही इस दावे का खंडन कर दिया था। अब पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर दुनिया के सामने पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को बेनकाब कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्होंने वायु सेना के बहादुर जवानों से बातचीत भी की। इस […]

तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत: राजधानी रायपुर समेत इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है और लोगों को चिलचिलाती धुप का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश के कई जिले ऐसे भी हैं, जहां हर रोज मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में रविवार शाम मौसम में बदलाव देखने को मिला था। रविवार शाम हुए मौसम में बदलाव के बाद रायपुर के आस-पास के इलाकों में बारिश भी हुई थी। बारिश होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। इन इलाकों में होगी बारिश वहीं, बात की जाए सोमवार यानी आज के मौसम की तो आज भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम के करवट लेने की संभावना […]

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में आज भी गरज के साथ बारिश की संभावना, बिहार समेत पूर्वी भारत में 15 मई तक लू का प्रकोप

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों में अगले दो दिन आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद इसमें कुछ कमी आ सकती है। बिहार समेत पूर्वी भारत के अधिकांश इलाकों में 15 मई तक लू का प्रकोप बना रह सकता है। इस दौरान पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में गरज के साथ बहुत भारी वर्षा हो सकती है और कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। इन राज्यों में 17 तक लू की चेतावनी आईएमडी ने 14 मई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। 15 मई तक पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय […]