KORBA: अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस , दो दर्जन से अधिक लोग हुए घायल; कई को गंभीर चोटें

  कोरबा। कोरबा में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह बस कोरबा से जशपुर जा रही थी। कोरकोमा बताती के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो यात्रियों से भरी बस कोरबा से जशपुर जा रही थी। कोरबा से निकलने के बाद बताती कोरकोमा के बीच बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया इसके बाद यात्रियों […]

दिल्ली एयरपोर्ट में परिचालन सामान्य; बदल सकता है कुछ उड़ानों का शेड्यूल,एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

  दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि हालांकि परिचालन सामान्य है लेकिन हालात के मद्देनजर कुछ उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। एडवायजरी में कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सुचारू रूप से जारी है। हालांकि, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा अनिवार्य किए गए हवाई क्षेत्र की गतिशीलता और सुरक्षा प्रोटोकॉल में वृद्धि के मद्देनजर उड़ान के शेड्यूल में समायोजन हो सकता है और सुरक्षा चौकियों पर प्रतीक्षा समय बढ़ सकता है।   यात्रियों को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे… अपनी संबंधित एयरलाइन के संचार चैनलों के माध्यम से अपडेट रहें  केबिन और चेक-इन […]

देश के कई हिस्सों में पारा 40 के पार, पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में 11 से 15 तक तेज बारिश की चेतावनी

  दिल्ली। देशभर में मौसम का मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है। उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से पांच दिनों के अंदर उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है .मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा और झारखंड में भी तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। इन इलाकों में लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। खासकर 11 से […]

राजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा : संकट की घड़ी में हमारी एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है:मुख्यमंत्री साय

  ० समाज में संयम, शांति और सद्भावना बनाएं रखें-श्री डेका रायपुर। वर्तमान में चल रहे तनावपूर्ण परिस्थिति में सभी धर्मो, समाजों एवं सम्प्रदायों के बीच शांति, सौहार्द एवं एकजुटता के उद्देश्य से आज राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में सर्वधर्म सभा आयोजित की गई। सभा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान तनावपूर्ण स्थिति केवल सीमाओं पर युद्ध की चुनौती नहीं है बल्कि यह हमारे समाज की एकजुटता, हमारी संस्कृति की सहिष्णुता और हमारे नागरिकों की जागरूकता की परीक्षा भी है। हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम समाज में […]

गृह मंत्री विजय शर्मा ने बंगलादेशी घुसपैठियों, अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों के लिए जारी किया आदेश,पहचान के लिए चलाया जायेगा विशेष अभियान

० प्रत्येक जिले में होगा स्पेशल टास्क फोर्स का गठन- रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बीते दिनों 28 अप्रैल, 2025 की बैठक में छत्तीसगढ़ में बंगलादेशी घुसपैठियों, अवैध रूप से निवास कर रहे अप्रवासियों तथा बिना वैध दस्तावेजों के रहने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान एवं उन पर प्रभावी कार्रवाई हेतु लिए गए निर्णयानुसार प्रत्येक जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसे तत्व न केवल नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि गंभीर सुरक्षा चुनौतियाँ […]

आईएलएस हॉस्पिटल्स अब रायपुर में : छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के लिए स्वास्थ्य सेवा का नया अध्याय

रायपुर।पिछले 25 वर्षों से अस्पताल और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम बन चुका आईएलएस हॉस्पिटल्स अब अपने पांचवें मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपनी सेवाएं देने जा रहा है। यह नया और अत्याधुनिक अस्पताल पचपेडी नाका में स्थित है, जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। “आईएलएस हॉस्पिटल्स स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में विश्वास का प्रतीक है तथा नैतिक, किफायती और आधुनिक इलाज की पहचान के लिए जाना जाता है ।” यह अस्पताल 205 बेड्स की क्षमता के साथ सुपरस्पेशलिटी और मल्टीस्पेशलिटी सेवाएं प्रदान करेगा, जिसमें आधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ डॉक्टरों की […]

आरईसी ने उत्तराखंड में डॉक्टर आपके द्वार सीएसआर पहल के तहत 6.01 करोड़ रुपये की लागत से 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान की

बिजनेस न्यूज़। आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसई और प्रमुख एनबीएफसी, ने उत्तराखंड राज्य में पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (एमएमयू) की खरीद और संचालन के लिए अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत 6.01 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है। इस पहल का उद्घाटन उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के माननीय स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत; स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. राजेश कुमार; स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा; आरईसी आरओ देहरादून के सीपीएम श्री सुनील बिष्ट; सीएससी अकादमी के सीओओ श्री झा और आरईसी और सीएससी अकादमी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया। सीएससी अकादमी के साथ साझेदारी में […]

भारत -पाक तनाव : शांति की नई सुबह, ना ड्रोन, ना गोलियों की तड़तड़ाहट,बॉर्डर पर लौटी शांति

  दिल्ली । पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीजफायर की घोषणा के महज तीन घंटे के भीतर ही उसने भारत के कई सीमावर्ती इलाकों में कायराना हमले किए जिसके बाद एक बार फिर कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। हालांकि राहत की बात यह है कि कुछ जगहों पर अब हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। इन क्षेत्रों में पिछली रात के दौरान किसी भी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की कोई घटना सामने नहीं आई है। पठानकोट, राजौरी, फिरोजपुर और अखनूर में लौटी शांति बीती रात सीजफायर के कुछ ही घंटों के बाद पाकिस्तान ने अपनी धोखेबाजी दिखाते हुए हमले किए […]

आज का राशिफल 11 मई : मेष, मिथुन और मीन राशि के जातकों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, सूर्य बुध की युति से पाएंगे लाभ मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि सूर्य बुध की शुभ स्थिति से आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण और अनुकूल रहेगा। आप आज मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हें। आज किसी के सहयोग से आपको व्यापार या नौकरी में आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आपका सामाजिक दायरा आज बढेगा। संतान का स्वास्थ्य को लेकर आपको आज कुछ परेशानी हो सकती है। कल संगीत में आपकी रुचि आज बढेगी। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। ​वृषभ राशि,सुख साधनों की प्राप्ति होगी वृषभ राशि के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। […]

आज का पंचांग 11 मई : आज श्री नृसिंह जयंती और छिन्नमस्तिका जयंती, जानें शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति वैशाख 21, शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, चतुर्दशी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 29, जिल्काद 12, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्दशी तिथि रात्रि 08 बजकर 02 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। स्वाती नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 17 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग अगले दिन तड़के 05 बजकर 01 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। गर करण प्रातः 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन […]