छत्तीसगढ़ की 4 सेंट्रल जेलों को मिला आईएसओ गुणवत्ता प्रमाणन,राज्य में जेलों की व्यवस्था व गुणवत्ता सुधार का परिणाम

रायपुर।छत्तीसगढ़ की जेल व्यवस्थाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्यमंत्री एवं जेल विभाग के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के निर्देशन में राज्य की जेलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इन्हीं प्रयासों का ही यह परिणाम है कि छत्तीसगढ़ की सेंट्रल जेल रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं अम्बिकापुर को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आईएसओ 9001ः2015 का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा जेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली स्थापित करने के उद्देश्य से आईएसओ सर्टिफिकेशन कराने की पहल की थी। यह प्रक्रिया पूर्ण कर राज्य की […]

श्री राजीवलोचन मंदिर ट्रस्ट ने 13 फरवरी से भोजन भंडारे की शुरूआत, श्रद्धालुओं को मिलेगा निःशुल्क प्रसादी

राजिम। राजिम कल्प कुंभ में बाहर से आने वाले दर्शनार्थी और श्रद्धालुओं के लिए श्री राजीवलोचन मंदिर ट्रस्ट द्वारा 13 फरवरी से मंदिर प्रांगण में भोजन प्रसादी भंडारे की शुरुआत की जा रही है। ट्रस्ट कमेटी ने इस वर्ष संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालु भक्तों को निःशुल्क भोजन कराने का निर्णय लिया है। भोजन भंडारा श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधक पुरुषोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष 15 दिवसीय राजिम कल्प कुंभ के दौरान सात दिवसीय संत समागम का आयोजन होता है। इस अवधि में दर्शनार्थियों की संख्या में अधिक होती […]

शासकीय महाविद्यालय दीपका में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन, पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व

  कोरबा-दीपका। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु दिनांक 12 फरवरी 2026 को सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में शासकीय महाविद्यालय दीपका में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) का गठन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदान के महत्व को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को […]

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सीईओ क्रेडा ने जनवरी 2026 से शुरू किया E-Attendence

० क्रेडा द्वारा कराया जा रहा है नियमों का सख़्त पालन एवं लेट लतीफ एवं लापरवाही करने वालों का वेतन कटौती करने के निर्देश रायपुर। विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मंत्रालय के सभी विभागों के सचिवों और विभागों के विभागाध्यक्षों की बैठ़क लेकर मुख्यमंत्री साय ने शासकीय कामकाज में पारदर्शिता और कसावट लाने के साथ-साथ आमजनता से जुडे़ मामलों का तत्परतापूर्वक त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (Aadhar Enabled Biometric Attendance System-AEBAS) के माध्यम से उपस्थिति दर्ज किये जाने के संबंध में सभी विभागों को निर्देशित किया गया। क्रेडा सी.ई.ओ. राजेश सिंह राणा […]

बांग्लादेश चुनाव पर अवामी लीग ने लगाया फर्जी और अवैध होने का आरोप

इंटरनेशनल न्यूज़ । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने हाल के चुनाव को फर्जी, अवैध और असंवैधानिक करार दिया। पार्टी ने चुनाव में जनता के मतदान अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना का आरोप लगाया और कहा कि यह चुनाव योजना बनाकर रचा गया तमाशा था। अवामी लीग के अनुसार, मतदान की पूर्व संध्या से ही चुनाव केंद्रों पर कब्जा, गोलीबारी, वोट खरीदी और धमकियों जैसी घटनाएं हुईं। 12 फरवरी की सुबह तक अधिकांश केंद्रों पर मतदान नगण्य रहा। चुनाव आयोग के आंकड़े भी दर्शाते हैं कि सुबह 11 बजे तक केवल 14.96% मतदाता ने वोट डाला। पार्टी की मांगें: अवैध चुनाव को रद्द करना। […]

बिलासपुर में कोयला व्यापारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी,घर समेत कई जगह मारी रेड

बिलासपुर। बिलासपुर में आयकर विभाग की टीम ने फिल ग्रुप से जुड़े प्रवीण झा के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह टीम ने श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित उनके कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित निवास सहित कई जगहों पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, टीम पहले सर्वे (SIR) के रूप में पहुंची, जिससे शुरुआत में किसी को रेड का अंदेशा नहीं हुआ। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि यह कार्रवाई आयकर विभाग की तरफ से है। अधिकारियों ने कोयला व्यापार से जुड़े दस्तावेज, खातों का विवरण और लेन-देन के रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। बिलासपुर और आसपास का क्षेत्र कोयला व्यापार का प्रमुख केंद्र है। SECL […]

चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव की जमानत पर फैसला टला, 16 फरवरी को फिर होगी सुनवाई

  नई दिल्ली। चेक बाउंस केस में अभिनेता राजपाल यादव को फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं, लेकिन जमानत पर कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने शिकायतकर्ता पक्ष को जमानत याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि फाइल देखने पर कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनकी पहले जानकारी नहीं थी। कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी, लेकिन वहां से […]

रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसला: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को मंजूरी

  दिल्ली। देश की सुरक्षा व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी ने एक ऐतिहासिक खरीद को मंजूरी दी है। परिषद ने भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानों और नौसेना के लिए 6 P-8I पोसीडॉन समुद्री निगरानी विमानों की खरीद के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी रक्षा खरीद योजनाओं में से एक माना जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये बताई गई है। वायुसेना को मिलेंगे 6 से 7 नए स्क्वाड्रन इस सौदे का सबसे अहम पहलू वायुसेना की गिरती स्क्वाड्रन संख्या को संभालना है। […]

Big News : छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या दोगुनी, 17 से बढ़कर 35 हुई

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण के प्रयासों का असर दिखाई दे रहा है। वन मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य में बाघों की संख्या पिछले दो सालों में 17 से बढ़कर 35 हो गई है। मंत्री ने कहा कि राज्य में वनों का विस्तार 70 प्रतिशत तक हुआ है और 348 वर्ग किलोमीटर नए वन क्षेत्र जुड़े हैं। वर्ष 2024 और 2025 में क्रमशः 4.2 करोड़ और 2.79 करोड़ पौधे रोपे गए। किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 36,896 हेक्टेयर कृषि भूमि में 3.67 करोड़ पौधे लगाए गए। मानव-हाथी संघर्ष कम करने के लिए गज संकेत ऐप और 90 सदस्यों वाले हाथी मित्र […]

Big News : राजधानी में दो कैदी कोर्ट पेशी के दौरान फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

रायपुर। शहर के सेंट्रल जेल के दो विचाराधीन कैदी कोर्ट पेशी के दौरान फरार हो गए हैं। दोनों कैदियों को पेशी के लिए लाया गया था, लेकिन कोर्ट परिसर में ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने में कामयाबी पाई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में कोई सुराग नहीं मिलने पर जेल प्रशासन और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई। फरार हुए कैदियों की पहचान राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय के रूप में हुई है। वे हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर मामलों में जेल में बंद थे और न्यायिक अभिरक्षा में नियमित पेशी हो रही थी। पुलिस के अनुसार, दोनों […]