Mission Chandrayaan-3: उड़ान भरने को तैयार चंद्रयान-3, थोड़ी देर में होगा रवाना
नेशनल न्यूज़। पूरी दुनिया भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण का बेसब्री से इंतजार कर रही है। बस कुछ ही देर में चंद्रयान-3 चांद के लिए अपने सफर पर रवाना होगा। चंद्रयान-3 उड़ान भरने को बिल्कुल तैयार है। अगर मिशन में सब कुछ ठीक-ठाक रहता है तो 23 अगस्त को रोवर के साथ लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा। लैंडर के टचडाऊन करने के थोड़ी देर बाद उसका रैंप खुलेगा, जिससे रोवर उतरकर नीचे सतह पर आएगा। लैंडर-रोवर दोनों भारतीय तिरंगे के साथ अपनी पहली सैल्फी इसरो को भेजेंगे। यदि इस बार इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व […]



