हमारी सरकार का पहला साल आप सभी की सहभागिता और विश्वास के साथ विकास के लिए रहा समर्पित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर राज्य की जनता के नाम दिया संदेश रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य की जनता के नाम अपने संदेश में कहा है कि 13 दिसम्बर को हमारी सरकार का पहला साल पूरा हो रहा है। हमारा यह पहला साल आप सभी की सहभागिता और विश्वास के साथ विकास के लिए समर्पित रहा। बीते 12 महीनों में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में हम सफलता […]



