Breaking : छत्तीसगढ़ के सिस्टम में मचा हड़कंप: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी के बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। धमकी सीधे हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर एक ईमेल के जरिए दी गई. जिसमें कोर्ट परिसर में अमोनियम सल्फर बेस्ड आईईडी लगाने की बात कही गई थी। जैसे ही यह ईमेल कोर्ट प्रशासन को मिला, तुरंत इसकी जानकारी प्रोटोकॉल अफसर द्वारा पुलिस अधिकारियों को दी गई और पूरे इलाके को घेरकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। मंगलवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में समर वेकेशन के बाद कामकाज की शुरुआत हुई थी। इस दौरान कोर्ट परिसर में जजों के साथ वकील और पक्षकार भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। ऐसे […]



