तेज रफ्तार पिकअप वैन ने भेड़ों के झुंड को कुचला, 23 की मौके पर मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी
अरवल। बिहार के अरवल जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार पिकअप वैन (Pickup Van) ने भेड़ों के झुंड को रौंद दिया। इस हादसे में 23 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। साथ ही दो चरवाहे भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, हादसे में घायल हुए दोनों चरवाहे करीब 400 भेड़ों के झुंड को लेकर भदासी से सोनबरसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सहार पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने भेड़ों के झुंड […]



