नई दिल्ली में तीन दिवसीय नेतृत्व विकास पर प्रशिक्षण. . .
कांकेर। जिला सहकारी संघ मर्या. कांकेर के अध्यक्ष सियो पोटाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा केन्द्र (एन.सी.यू.आई.) ने भारत की ST/SC सहकारी समितियों के अध्यक्षों/निदेशकों के लिए दिनांक 07 मई से 09 मई, 2025 तक एनसीसीई. में नेतृत्व विकास कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। यह सहकारी नेताओं के प्रबंधन कौषल को बढ़ाने के उद्देश्य से एन.सी.यू.आई. द्वारा संचालित एक नियमित कार्यक्रम है। इस प्रशिक्षण में जिले के समस्त सहकारी ST/SC वर्ग पदाधिकारी भाग ले सकेंगे। उक्त प्रशिक्षण निःशुल्क होगा इसमें ST/SC महिला वर्ग की पदाधिकारियों को प्राथमिकता दी जावेगी। राष्ट्रीय सहकारी संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय […]



