नगर निकाय चुनाव: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, भव्य बाइक रैली और रोड शो से दिखाया चुनावी दमखम

गरियाबंद। नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए गरियाबंद में विशाल बाइक रैली और रोड शो का आयोजन किया। नगर की सड़कों पर भाजपाई झंडे और नारों की गूंज से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी रिखीराम यादव के नेतृत्व में निकली इस रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नगरभर में जमकर नारेबाजी की, जिससे आम जनता के बीच भी चुनावी जोश देखने को मिला।   जनता का समर्थन भाजपा के पक्ष में: सुरेंद्र पाटनी भाजपा जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी ने इस मौके पर जनता […]

सोशल इंजीनियरिंग का कमाल, विपक्षी प्रत्याशी से कही आगे निकले गेंदलाल

  गरियाबंद। कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी गेंदलाल सिन्हा ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंकते हुए वार्ड नं 1,2, 7, एवं 15 मे सघन जनसंपर्क कर अपने लिए आशीर्वाद मांगा l नगरीय निकाय चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जहां नगर अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी गेंदलाल सिन्हा को वार्डों में व्यापक जनसमर्थन मिलता दिख रहा है। प्रचार के अंतिम दिनों में पूर्व राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने भी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैली निकालकर चुनावी माहौल गरमा दिया।   घोषणा पत्र में विकास पर जोर कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में नगर […]

महाकुंभ पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, संगम में लगाई आस्था की डुबकी,प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

प्रयागराज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। वीआईपी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। राष्ट्रपति के पहुंचते ही सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।   राष्ट्रपति ने की पूजा-अर्चना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। पवित्र स्नान के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की। इससे पहले, भारत की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीर्थराज कुंभ नगरी प्रयाग में आगमन पर प्रयागराज के प्रथम नागरिक महापौर उमेश चंद्र गणेश […]

राजिम कुंभ 12 फरवरी से, तैयारियां जोरों पर, श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की खास व्यवस्था

राजिम से राजेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट राजिम। छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के केंद्र राजिम कुंभ कल्प 2025 के भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष नए मेला स्थल पर यह आयोजन किया जाएगा, जहां मेलार्थियों के लिए समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। इसी सिलसिले में आज राजिम सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल सहित धमतरी और रायपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के बाद अधिकारियों ने नए मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और […]

Magh Purnima 2025 : माघ पूर्णिमा कब है, माघ मास में कुंभ स्‍नान करने का आखिरी मौका

  Magh Purnima 2025 Date : माघ पूर्णिमा इस साल 12 फरवरी को है। जो लोग कुंभ में स्‍नान करने का सौभाग्‍य अभी तक नहीं प्राप्‍त कर सके हैं उनके लिए माघ मास में कुंभ स्‍नान करने का यह आखिरी मौका है। माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्‍नान करने और दान करने का विशेष महत्‍व माना जाता है। माघ मास के सभी दिन स्‍नान करने के लिए शुभ माने जाते हैं और जिन लोगों ने अभी तक स्‍नान नहीं किया है वे माघी पूर्णिमा पर स्‍नान कर सकते हैं। माघ पूर्णिमा की तिथि को लेकर लोगों के मन में भारी कन्‍फ्यून बना हुआ है कि यह 11 फरवरी को […]

महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब : अनुमान से अधिक लोगों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था बिगड़ी, लाखों लोग फंसे

प्रयागराज। महाकुंभ मेले में स्नान पर्व के इतर आम दिनों में अनुमान से कहीं अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से प्रयागराज की चारों दिशाओं से आने वाले मार्गों पर रविवार को कई कई घंटों का जाम लगा रहा। स्टेशन के बाहर अधिक भीड़ होने से प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद कर दिया गया। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार शाम आठ बजे तक 1.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया तथा 13 जनवरी से नौ फरवरी तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं का आना अभी भी जारी एडीसीपी (यातायात) कुलदीप सिंह ने कहा, “वाहनों की […]

Delhi CM Face: दिल्ली को मिलेगा नया चेहरा!…दलित पर दांव खेल सकती है भाजपा, पीएम के अमेरिका से लौटने पर फैसला

दिल्ली। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-13 फरवरी तक फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही भाजपा चाहती है कि नई सरकार के शपथ ग्रहण में पीएम भी मौजूद रहे हैं। इस बीच, नए मुख्यमंत्री को चुनने के लिए पार्टी में कवायद भी तेज हो गई है। रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नड्डा और शाह की करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में सीएम पद के लिए चेहरा तय करने और सरकार के गठन पर […]

अयोध्या : राम मंदिर में 11 फरवरी तक वीआईपी पास फुल, सुबह पांच से रात 11 तक खुल रहा है मंदिर; बदला आरती का समय

  अयोध्या। राम मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 20 दिनाें में रामलला के दरबार में 50 लाख से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं। रोजाना तीन लाख श्रद्धालु रामलला के दरबार में पहुंच रहे हैं। वहीं वीआईपी दर्शन की भी होड़ है। 11 फरवरी तक राम मंदिर के वीआईपी पास फुल हो चुके हैं। जबकि 12 जनवरी को माघी पूर्णिमा स्नान के दिन वीआईपी दर्शन के पास जारी करने पर रोक रहेगी। वहीं बढ़ती भीड़ को देखते हुए दर्शन की अवधि फिर बढ़ा दी गई है। शनिवार को सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक दर्शन हुए। सोमवार को भी मंदिर सुबह पांच बजे […]

EOW-ACB ने शराब घोटाला मामले में पूर्व महापौर ढेबर को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए किया तलब

रायपुर। ईओडब्ल्यू-एसीबी शराब घोटाला मामले में पूर्व महापौर एजाज ढेबर और कुछ करीबी रिश्तेदारों को नोटिस जारी किया है. ईओडब्ल्यू-एसीबी की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह नोटिस जारी किया गया है. सूत्र बताते हैं कि पूर्व महापौर ने नगरीय निकाय चुनाव का हवाला देते हुए पूछताछ से छूट मांगी है. माना जा रहा है कि पूछताछ शुरू होने के बाद एजाज ढेबर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. एजाज ढेबर के बड़े भाई और घोटाले के किंगपिन कहे जाने वाले अनवर ढेबर इस मामले में पहले से ही जेल में हैं. जनवरी 2024 में ED ने राज्य की जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू-एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई थी. ED […]

छत्तीसगढ़ की बेटी पर्वतारोही निशा यादव ने किलिमंजारो किया फतह,सीएम साय ने दी बधाई

० संकल्प, संघर्ष और सफलता की प्रतीक बनी छत्तीसगढ़ की बेटी: मुख्यमंत्री रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की बेटी और पर्वतारोही निशा यादव को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो (5895 मीटर) पर भारत का तिरंगा लहराने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि निशा की यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल है। निशा की सफलता ने यह साबित कर दिया कि संकल्प और समर्पण से कोई भी शिखर असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी निशा की सफलता संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि है। निशा […]