बीजापुर : पुलिस ने मुठभेड़ में 3 वर्दीधारी नक्सलियों को किया ढेर, सीएम साय ने ट्वीट आकर जवानों के अदम्य साहस को किया नमन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र बीजापुर में आज सुबह से जारी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा जवानों ने 3 वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर किया है. इसे लेकर बीजापुर नक्सली मुठभेड़ पर CM साय ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज हुई मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जवानों के अदम्य साहस को मैं नमन करता हूं. उन्होंने आगे लिखा कि नक्सलवाद के पूर्णतः खात्मे के लिए हमारे अभियान को मिल रही यह सफलता, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय […]



