बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी ने 70 पार्षदों के साथ ली शपथ, सीएम साय और डिप्टी सीएम हुए शामिल

बिलासपुर।बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने आज महापौर पद की शपथ ले ली है। उनके साथ सभी 70 पार्षदों ने भी शपथ लिए हैं। मुंगेली नाका मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए हैं, उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरूण साव भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि पूजा विधानी शहर की 12वें और दूसरी महिला महापौर बनीं हैं। 10 साल पहले वाणीराव पहली बार महिला मेयर निर्वाचित हुईं थीं। इस चुनाव में नगर निगम के 70 वार्ड में 49 वार्ड में भाजपा के पार्षदों ने जीत हासिल की है। वहीं, 18 वार्ड में ही कांग्रेस प्रत्याशी सफल हो सके। […]

छग विस का बजट सत्र : कांग्रेस विधायकों ने किया सदन का बहिष्कार, नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। छग विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया। PCC चीफ दीपक बैज की रेकी के आरोप पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा है कि आज दिनभर के लिए कांग्रेस सदन का बहिष्कार करेगी। आगे क्या करेंगे कांग्रेस बैठक में तय होगा, महंत ने कहा कि PCC चीफ दीपक बैज की रेकी हो रही है, कांग्रेस नेताओं को लगातार धमकी मिल रही है। महंत ने कहा कि दंतेवाड़ा में जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस के जीते हैं, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस का न बने भाजपा यह चाह रही है। PCC प्रभारी महामंत्री को ED भी परेशान कर रही है, इन […]

छत्तीसगढ़ से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, अब इस तारीख तक रद्द रहेगी सारनाथ एक्सप्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ से यूपी-बिहार जाने वाले रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे ने दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को अब 1 मार्च तक रद्द कर दिया है। दुर्ग से प्रयागराज होकर छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को रद्द रहेगी। यह ट्रेन पिछले 18 फरवरी से रद्द है। दूसरी तरफ गुरुवार को दुर्ग से रवाना होने वाली दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस प्रयागराज न जाकर सतना-ओहान-बांदा-कानपुर सेंट्रल-गोरखपुर के रास्ते नौतनवा जाएगी। इस ट्रेन के अचानक रद्द होने और रूट बदलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस बीच रायपुर आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी भी लगातार जारी है। ट्रेनें 2 से 7 […]

क्रेडा की पहल: सौर ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण पर जागरूकता कार्यशाला, इस योजनाओं पर हुई चर्चा

  रायपुर। रायपुर के प्रगति कॉलेज, चौबे कॉलोनी में क्रेडा ने अर्द्ध दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण (क्रेडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिह राणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राणा जी की अध्यक्षता में हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरुक एवं प्रोत्साहित करना था। इस मौके पर क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिह राणा ने बताया कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनो ही ऊर्जा संरक्षण एवं सौर ऊर्जा के उपयोग के प्रति प्रतिबद्ध हैं। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे सौर […]

रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सियासी दांवपेंच शुरू, पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, भाजपा-कांग्रेस में इन दावेदारों की चर्चा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी निगमों में भाजपा का कब्जा हो गया है। अब शहरों में नवनिर्वाचित महापौरों का शपथ ग्रहण भी शुरू हो गया है। रायपुर जिला पंचायत चुनाव के बाद 16 नए सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है। इसके साथ ही नए अध्यक्ष के लिए सियासी दांवपेंच शुरू हो गया है। बता दें कि रायपुर के अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर लगातार दस साल महिला पदस्थ रहीं है। आरक्षण की वजह से पहले लक्ष्मी वर्मा और फिर डोमेश्वरी वर्मा को पांच-पांच साल के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया था। इस बार के जिला […]

Weather Report : जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, हिमाचल में बारिश और हिमपात से दो जगह हिमस्खलन, 250 सड़कें बंद

  दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को दो जगहों पर हिमस्खलन और कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी की वजह से चार नेशनल हाईवे समेत करीब 250 सड़कें बंद हो गई हैं। राज्य में लाहौल-स्पीति के अलावा कुल्लू, सिरमौर, चंबा के ऊपरी इलाकों और शिमला के नारकंडा और कुफरी में बर्फबारी हुई। उधर, जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी ने भी जनजीवन को अव्यवस्थित कर दिया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 1 और 2 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। 3 और 4 मार्च को भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कई क्षेत्रों में […]

Earthquake: भारत समेत 4 देशों में लगे भूकंप के जबरदस्त झटके, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले

  नेशनल न्यूज़। भारत, नेपाल, तिब्बत और पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। शुक्रवार तड़के भारत के बिहार, नेपाल के बागमती प्रांत, तिब्बत और पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में भूकंप आया। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पटना में रात 2:35 बजे 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। इसका केंद्र नेपाल के बागमती प्रांत में था, जो बिहार के मुजफ्फरपुर से लगभग 189 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। इसी समय नेपाल और तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस […]

CGBSE EXAM : कल से शुरू होगी CG बोर्ड की परीक्षाएं, प्रदेशभर में बनाए गए 2397 परीक्षा केंद्र, एग्जाम से पहले जरूर जान लें गाइडलाइंस

रायपुर।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (माशिमं) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च 2024 तक चलेगी।वही 10वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:15 बजे तक होगी। छात्रों को सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में उत्तर पुस्तिका का वितरण सुबह 9:05 बजे किया जायेगा। इसके बाद […]

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता , बीजापुर और सुकमा में 22 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर/सुकमा।छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग जिलों से 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले से 18 और सुकमा जिले से चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में 10 नक्सलियों को, बासागुड़ा क्षेत्र में सात नक्सलियों और भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद उसूर, बासागुडा और भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था।उन्होंने बताया कि संयुक्त बल […]

शराब घोटाला : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी, कोर्ट ने ACB—EOW को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

  बिलासपुर। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा शराब घोटाले मामले में जेल में बंद हैं। अग्रिम जमानत के लिए लखमा ने याचिका हाइकोर्ट में दायर की है। इस याचिका पर आज गुरुवार को जस्टिस अरविंद वर्मा की बैंच में सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा। जिस पर कोर्ट ने ACB EOW को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं अगली सुनवाई 13 मार्च 2025 को तय की है। बता दें कि पहले भी कवासी लखमा की अग्रिम जमानत की याचिका ईओडब्ल्यू की स्पेशल कोर्ट पहले ही खारिज की जा चुकी है। कवासी की ओर से वकील ने उन्हें निर्दोष बताते हुए झूठे मामले में फंसाने […]