अभिनेत्री के बेटे का कत्ल : नशेड़ी गैंग के चंगुल में फंसा था सपना सिंह का बेटा, सीसीटीवी फुटेज आई सामने, दो लोग गिरफ्तार
बरेली। टीवी सीरियल अभिनेत्री सपना सिंह ने अपने 14 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बरेली में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी है। मंगलवार को 90 मिनट से अधिक समय तक चला अभिनेत्री का विरोध प्रदर्शन स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद समाप्त हुआ। पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री के बेटे सागर गंगवार के दो दोस्तों अनुज और सनी (दोनों वयस्क हैं) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। नशे के ओवरडोज से मौत क्षेत्राधिकारी पुलिस (फरीदपुर) आशुतोष शिवम ने बताया, ‘‘पोस्टमार्टम से मौत […]



