थाईलैंड घूमने वालों की अच्छी खबर : भारतीय नागरिकों के लिए ई-वीजा शुरू, Thailand घूमने के लिए वीजा की टेंशन खत्म

  नई दिल्ली। अगर आप बैंकॉक या थाईलैंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। थाईलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए ई-वीजा शुरू करने का ऐलान किया है, जो अगले साल से लागू होगा। इसका सबसे अच्छा फायदा यह है कि आप ई-वीजा लेकर थाईलैंड में 60 दिन तक रुक सकेंगे, और इस अवधि में कोई कटौती नहीं होगी। रॉयल थाई दूतावास के मुताबिक, सभी गैर-थाई नागरिकों को वीजा के लिए https://www.thaievisa.go.th वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आप यहां आसानी से लॉगिन कर सकते हैं और वीजा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद आपको वीजा शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसके लिए […]

हंसदेव एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, रायपुर स्टेशन में मचा हड़कंप

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हसंदेव एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे के अंदर एक युवक फांसी पर लटका मिला. सूत्रों के मुताबिक ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 2.30 को आती है और यहां से पुनः 6 बजे के बाद रवाना होती है. ट्रेन की सफाई के लिए जब कर्मचारी अंदर पहुंचा तो देखा कि वहां जनरल डिब्बे के अंदर एक युवक लटका हुआ था. (रायपुर: ट्रेन के अंदर यात्री ने किया सुसाइड मचा हड़कंप)   उक्त कर्मचारी ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी, जिसके बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया और तमाम अधिकारी अब रेलवे स्टेशन पहुंचे है. खबर लिखे जाने तक […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को जनता के नाम देंगे संदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे, जिसका प्रसारण अपराह्न 4 बजे एवं रात्रि 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किया जाएगा।  

महादेव सट्टा एप मामला : शेयर ब्रोकर गोविंद केडिया की 160 करोड़ की संपत्ति की अटैच

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव सट्टा एप से जुड़े शेयर ब्रोकर गोविंद केडिया की करीब 160 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है। एप के प्रमोटर विकास छापरिया के करीबी केडिया के द्वारा स्टाक पोर्टफोलियो फर्म का संचालन करने के जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सट्टे से अर्जित रकम को परफेक्ट प्लान इंवेस्टमेंट एक्सिम जनरल ट्रेडिंग और टेक प्रो-आईटी सॉल्यूशन जैसी कंपनियों के माध्यम से निवेश करने की जानकारी मिली है। कोलकाता से गिरफ्तार आरोपित केडिया को पांच दिन की रिमांड के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विकास छपरिया के कहने पर गोविंद केडिया सट्टे की कमाई को शेयर बाजार में निवेश […]

सूरत एयरपोर्ट को मिला धमकी भरा कॉल, सुरक्षा बलों में मचा हड़कंप

  सूरत। गुजरात के सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक धमकी भरा कॉल मिला है जिसके बाद सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके सूरत एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस और सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की टीम ने तुरंत एयरपोर्ट की जांच शुरू कर दी और सुरक्षा को बढ़ा दिया। सुरक्षा इंतजामों को किया गया कड़ा धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान संदिग्ध लोगों की तलाशी ले रहे हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट के कोने-कोने की जांच की जा रही है और हवाई अड्डे की ओर आने वाली गाड़ियों की भी गहनता से चेकिंग की […]

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हरदीभाटा ग्राम पंचायत को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार – 2024

रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के हरदीभाटा ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार – 2024 समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों हरदीभाटा के सरपंच मुनेन कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया। पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों में हर साल पुरस्कार दिए जाते हैं। इस साल ये पुरस्कार कुल 15 राज्यों की 45 पंचायतों व संस्थाओं को दिए गए। इसी के तहत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत […]

जर्मन के लोग संस्कृत को अपना रहे हैं लेकिन भारत में यह विलुप्ति के कगार पर है -पूर्व राज्यपाल रमेश बैस

० श्री दूधाधारी मठ सत्संग भवन में आयोजित गीता जयंती के कार्यक्रम में हुए सम्मिलित रायपुर। पूर्व राज्यपाल रमेश बैस श्री दूधाधारी मठ संस्कृत पाठशाला द्वारा आयोजित श्री गीता महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, अध्यक्षता डॉक्टर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने की। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले श्रीमद् भागवत गीता की पूजा अर्चना की कार्यक्रम अध्यक्ष एवं मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों के द्वारा पूर्व महामहिम का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अभ्यागत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि -सनातन धर्म में चार वर्ण बताये गये हैं। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र इन चारों के कार्यों में परिवर्तन […]

प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव

० ’लार्जेस्ट नेचुरल शिवलिंग’ के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ रायपुर।छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के पर्यटन की उपलब्धियों में एक नया आयाम बताया। गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि श्रीमती हेमल शर्मा और अमित […]

साय कैबिनेट ने बैठक में लिया बड़ा फैसला: अब छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में ST वर्ग को मिलेगी विशेष छूट, भू राजस्व संहिता में संशोधन विधेयक को मंजूरी दी,जानिए क्या-क्या लिए गए फैसले…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें अनेक फैसले लिए गए. बैठक में द्वितीय अनुपूरक बजट के प्रारूप का अनुमोदन किया गया. छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में ST वर्ग को विशेष छूट देने का फैसला लिया गया. मंत्री परिषद ने भू राजस्व संहिता में संशोधन विधेयक को मंजूरी दी. इसके अलावा खेलों के लिए क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी. यह योजना मोदी की गारंटी में शामिल थी. सुदूर और शहरी क्षेत्रों में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा. खेल क्लबों को आर्थिक मदद दी जाएगी. MSP में धान खरीदी के अतिशेष के निराकरण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का […]

अविनाश ग्रुप के नए प्रोजेक्ट नियोपोलिस की लांचिंग

रायपुर। मध्य भारत के सबसे बड़े रियल इस्टेट कंपनी अविनाश ग्रुप के नए प्रोजेक्ट अविनाश नियोपालिस की लांचिंग सात दिसंबर को हुई। दो दिवसीय लांचिग प्रोग्राम को निवेशकों और अपना खुद का घर की चाहत रखने वालों ने आकर्षक व ख़ास बना दिया। अविनाश नियोपालिस प्रिमियम अपार्टमेंट प्रोजेक्ट भाठागांव में 3 एवं 4 बी. एच. के. प्रीमियम अर्पाटमेंट एवं लिमिटेड एडिशन पेन्ट हाउस का विकल्प है। इस अपार्टमेंट प्रोजेक्ट में 5 ब्लाक टॉवर एवं लगभग 400 अपार्टमेंट एवं पेन्ट हाउस मिलेंगे , इस प्रोजेक्ट की लोकेशन शहर के मध्य भाठागॉंव में उर्मिला मेमोरियल हास्पिटल के पास है। इस प्रोजेक्ट के एमिनिटीज की बात की जाय तो यहॉ आपको क्लब हाउस […]