कही-सुनी (14 JULY 24) : नगरीय निकाय चुनाव तक टला मंत्रिमंडल विस्तार ?
रवि भोई की कलम से लोकसभा चुनाव के बाद साय मंत्रिमडल के विस्तार को लेकर अटकलों का बाजार काफी गर्म था। अब माना जा रहा है कि अगले साल नगरीय निकाय चुनाव के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और निगम-मंडलों में नेताओं की नियुक्ति होगी। साय मंत्रिमडल में दो मंत्री पद रिक्त हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति अपने पास रखकर संसदीय कार्य केदार कश्यप को सौंपकर फिलहाल मंत्रिमडल विस्तार को टाल दिया है। कहा जा रहा है मंत्री पद के कई दावेदार होने और नए -पुराने विधायकों के फेर में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया। माना जा रहा […]



