भारत का पहला Surya Mission launch के लिए तैयार, ISRO की तैयारी पूरी,आदित्य-एल1 आज 11 : 50 मिनट पर भरेगा सूर्य की तरफ उड़ान

  श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) देश के पहले सूर्य मिशन के तहत ‘आदित्य एल1′ यान को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से शनिवार को प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। ‘आदित्य एल1′ को सूर्य परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर ‘एल1′ (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिजाइन किया गया है। ‘आदित्य एल1′ सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष यान होगा। इसे शनिवार पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट पर इसरो के भरोसेमंद पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) के जरिये श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जाएगा। ‘आदित्य एल1′ के 125 […]

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री

० श्री बघेल की लोकप्रियता और बढ़ी, 59.1 प्रतिशत लोगों ने उनके काम को सराहा, इंडिया टुडे का सर्वे रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। वह देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में दूसरे स्थान पर है। सर्वे में 59.1 प्रतिशत लोगों ने उनके कामकाज पर संतुष्टि जताई है। यह सर्वेक्षण रिपोर्ट इंडिया टूडे ने अभी हाल ही में प्रकाशित की है। इंडिया टूडे समूह द्वारा देश भर में आम नागरिकों से मुख्यमंत्रियों के कामकाज के संबंध में किये गये सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। उनकी सरकार के कामकाज पर 59.1 प्रतिशत लोगों ने भरोसा जताया है। इंडिया […]

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मिलेट्स उत्पाद एवं स्मृति चिन्ह किये भेंट

रायपुर।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा श्रीमती मुर्मु को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मिलेट्स उत्पाद भेंट किये गये, जिसमें रागी, कोदो, कुटकी, ज्वार, आदि के उत्पाद शामिल थे।   साथ ही श्रीमती मुर्मू कोे छत्तीसगढ़ की पहचान, विश्व प्रसिद्ध कोसा के वस्त्र और छत्तीसगढ़ के जनजाति समुदाय के नृत्य को दर्शाता हुआ बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने श्री हरिचंदन को ‘राष्ट्रपति भवन चित्रित‘ काष्ठकला भेंट की।  

राष्ट्रपति को राज्यपाल श्री हरिचंदन ने भेंट की आत्मकथा ‘‘बेटल नॉट यट ओवर‘‘

रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल हरिचंदन ने स्वलिखित आत्मकथा ‘‘बेटल नॉट यट ओवर‘‘ की प्रति भेंट की। इस पुस्तक में श्री हरिचंदन के जीवन संघर्षों और उनसे मिले अनुभव और सीख को साझा किया गया है।   यह किताब मूलरूप से ओडिया भाषा में ‘‘संग्राम सारी नाही‘‘ के नाम से प्रकाशित की गई है। जिसका अंग्रेजी अनुवाद ‘‘बेटल नॉट यट ओवर‘‘ का विमोचन गत माह नई दिल्ली में किया गया था।

मुख्यमंत्री आज ‘‘राजीव युवा मितान सम्मेलन’’ और कैबिनेट की बैठक में होंगे शामिल

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 02 सितम्बर को नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड में दोपहर 2.00 बजे ‘‘राजीव युवा मितान सम्मेलन’’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पहले दोपहर 1.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर लोकसभा सांसद राहुल गांधी की अगवानी करेंगे और उनके साथ नवा रायपुर के मेला ग्राउंड आएंगे। यहां राजीव युवा मितान सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5.10 बजे लोकसभा सांसद राहुल गांधी को बिदाई देंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 6.00 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।  

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने विशेष संरक्षित जनजातियों के विद्यार्थियों और सदस्यों से मुलाकात की

0 बच्चे आगे बढ़ें और अपने समाज को आगे बढ़ायें – श्रीमती मुर्मू रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन राजभवन में विशेष संरक्षित जनजातियों के विद्यार्थियों और अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचदंन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। श्रीमती मुर्मुु ने कहा कि बच्चे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए आगे बढं़े और अपने समाज को भी आगे बढ़ायें। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने राज्य की विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों बैगा, पहाड़ी कोरवा, कमार, बिरहोर और अबूझमाड़ जनजाति के सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि जब भी वे […]

यात्रीगण ध्यान दें: 3 सितंबर से कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

बिलासपुर। बिलासपुर में एक बार फिर यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द किया जा रहा है. दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने, समय की पाबंदी और सुरक्षा संबंधी रखरखाव में सुधार और ट्रैक रखरखाव का काम किया जाएगा. इस मामले में अब यात्रियों का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. यात्रियों ने रेलवे पर आरोप लगाया है कि पिछले तीन साल से रेलवे स्टेशनों का रखरखाव का बहाना कर ट्रेनें रद्द करने का काम किया जा रहा है. वहीं, कोयला गाड़ियों के परिचालन और माल लदान कर रही मालगाड़ियों का परिचालन नियमित रूप से किया जा रहा है. जबकि यात्री ट्रेनों को रद्द […]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रवास का आज दूसरा दिन , ली कोर कमेटी की बैठक , आज करेंगे आरोप पत्र जारी

रायपुर। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। जहां एक ओर भाजपा अपनी पार्टी को मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए बड़ी ही चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ऐसे में लगातार केंद्रीय मंत्रियों का दौरा जारी है। इसी बीच कल यानी एक सितंबर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आए है। आज उनका छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भाजपा का आरोप पत्र जारी करेंगे। जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑटोडोरियम में […]

नवा रायपुर में राजीव युवा मितान सम्मेलन के लिए रायपुर पुलिस ने बनाया पार्किंग व रुट चार्ट

रायपुर। रायपुर की यातायात पुलिस ने शनिवार को नवा रायपुर में राजीव युवा मितान सम्मेलन के लिए क्षेत्रवार पहुंच मार्ग एवं पार्किंग प्लान बनाया है। इसके अनुसार बस्तर संभाग तथा जिला बालोद , धमतरी, गरियाबंद व अभनपुर क्षेत्र की ओर से आने वाले वाहन केंद्री मोड से नवा रायपुर मार्ग में मुड़कर लॉ युनिवर्सिटी से ट्रिपल आई चौक मुक्तांगन के सामने से कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।   बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग तथा जिला महासमुंद , बलौदा बाजार व रायपुर (आरंग व खरोरा क्षेत्र) की ओर से आने वाले वाहन मंदिर हसौद से नवागांव मोड़ से नवा रायपुर में मुड़कर क्रिकेट स्टेडियम-साईं अस्पताल से दीन दयाल चौक से ट्रिपल […]

कांग्रेस ने जारी किया भाजपा के 15 साल का काला चिट्ठा,जारी किया बीजेपी के खिलाफ आरोप पत्र

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा का काला चिट्ठा जारी किया है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि, आज हम छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी की ओर से भारतीय जनता पार्टी के करतूतों का कुशासन का उनकी केंद्र की मोदी सरकार की वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, कुशासन और छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा की सरकार थी, 15 साल के भाजपा के शासन का दौर छत्तीसगढ़ के लिये काला अध्याय था। भाजपा के जन विरोधी आचरण के […]