आज का इतिहास 26 दिसंबर : आज ही के दिन सुनामी ने मचाई थी तबाही, लाखों लोगों की हुई थी मौत
इतिहास में 26 दिसंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल वर्ष 2004 में इसी दिन इंडोनेशिया के उत्तरी भाग में स्थित असेह के निकट रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद समुद्र के भीतर उठी सुनामी ने भारत सहित कई देशों में भारी तबाही मचाई। उस समय तक सुनामी की पूर्व चेतावनी जैसी कोई प्रणाली प्रचलन में नहीं थी। इसी का नतीजा था कि इस तरह की तबाही का किसी को अंदाजा भी नहीं था। थाइलैंड और अन्य देशों में समुद्र किनारे बने होटलों और रिसॉर्ट में बड़ी संख्या में ठहरे विदेशी पर्यटकों की इस समुद्री कहर ने जान ले ली थी। देश-दुनिया के […]



