कांकेर में बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक को मारी टक्कर, 5 की मौत

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ मार्ग में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन युवक और दो युवतियों की मौत हो गई है. सभी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  

गरियाबंद मंडल में मनाया गया वीर बाल दिवस

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी मण्डल गरियाबंद एवं बिंद्रानवागढ़ के तत्वाधान में भाजपा कार्यालय गरियाबंद में वीर बाल दिवस मनाया गया सिख समाज के गुरु गुरुगोविंद सिंह के साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेहसिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया . उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इस कार्यक्रम के ज़िला संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुण्डल  , वरिष्ठ भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा , जिला अध्यक्ष राजेश साहू ज़िला महामंत्री  अनिल चन्द्राकर , मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ,पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप भोंसले पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती मिलेश्वरी साहू जी , पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने धर्मनिष्ठा एवं बलिदान की विस्तृत व्याख्या […]

Abdul Rehman Makki: 26/11 के मुंबई हमलों के साजिशकर्ता अब्दुल रहमान मक्की की मौत; दिल का दौरा पड़ने से गई जान

  लाहौर। मुंबई हमलों के साजिशकर्ताओं में शामिल हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई। मक्की हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का रिश्तेदार था और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा का उपप्रमुख भी था। उसने शुक्रवार को लाहौर में दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया। पाकिस्तान के टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मक्की लश्कर का वांछित आतंकवादी था। वह लश्कर नेता हाफिज सईद का साला भी था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसका शुगर लेवल काफी बढ़ा […]

बठिंडा में बड़ा हादसा: प्राइवेट कंपनी की बस नाले में गिरी, आठ की मौत, कई लोग घायल, मची चीख-पुकार

  बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। बठिंडा तलवंडी साबो रोड पर गांव जीवन सिंह वाला के पास निजी कंपनी की बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनयंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बस में कई लोग सवार थे। हादसे के बाद यहां चीख पुकार मच गई। कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को तलवंडी साबो के अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं कुछ घायलों का इलाज सिविल अस्पताल बठिंडा में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बठिंडा में एक प्राइवेट कंपनी की बस कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। […]

अब अन्य जगहों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की होगी जांच,राजनांदगांव पुलिस भर्ती रद्द करने के बाद गृह मंत्री शर्मा का बड़ा बयान

रायपुर। राजनांदगांव पुलिस भर्ती को रद्द करने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने अब अन्य जगहों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की बात कही है. इसके साथ ही मामले में आक्रामक कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रिया की ओर ध्यान देना चाहिए. पीएससी, शराब घोटाला मामले में अंदर हुए लोगों पर उन्हें ध्यान देना चाहिए. उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बताया कि पूरे शुद्धिकरण के बाद एक-एक चयन अभ्यर्थी की क्षमता के आधार पर होगा. सभी जगहों पर इस बात को चेक किया जाएगा. कहीं कुछ पाया गया, तब वहां भी जांच होगी. […]

राजनांदगांव : एक ही परिवार के तीन लोगों की घर में मिली जली हुई लाश, सिलेंडर ब्लास्ट की संभावना,पुलिस कर रही जांच

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के भवरमरा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. घर में तीनों की जली हुई लाश मिली है. सिलेंडर बलास्ट से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौजूद है. मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, भवरमरा में आज एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. भागवत सिन्हा 40 साल, तामेश्वरी सिन्हा 35 साल और ढाई साल की भव्या सिन्हा की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक भागवत, किराना दुकान का चलाता था जबकि महिला गृहणी थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी […]

महतारी वंदन योजना फर्जीवाड़ा : एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से एंट्री करने वाला सायबर कैफे संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ में एक्ट्रेस सनी लियोन के नाम से महतारी वंदन योजना के तहत हुए फर्जीवाड़े मामले में सरकार ने सख्ती से कार्रवाई की. अब फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना के लिए पोर्टल में इंट्री करने वाले सायबर कैफे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि इससे पहले योजना का लाभ लेने वाले युवक को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में आगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त कर दिया गया है. वहीं परियोजना अधिकारी और महिला सुपरवाइजर को निलबिंत कर दिया गया है. बस्तर थाना प्रभारी हर्ष धुंरधर ने बताया कि फर्जीवाड़ा कर योजना का लाभ लेने वाले बस्तर नगर पंचायत में संचालित […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : आरक्षण के लिए जारी हुई नई समय सारणी,अब 3 जनवरी से शुरू होगी प्रक्रिया

रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर पंच पद के लिए अभी आरक्षण तय नहीं हुआ है. इस कवायद के लिए अब नई समय सारणी जारी की गई है. अब यह प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू होकर 11 जनवरी को संपन्न होगी. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 3 जनवरी से शुरू होगी. 8 जनवरी को अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा. 10 जनवरी को आरक्षण की जानकारी दी जाएगी. इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना 3 जनवरी को प्रकाशित होगी, और 11 जनवरी को आरक्षण की कार्यवाही संपन्न करते […]

चिल्फी घाटी में लगा 20 किमी लंबा जाम, 12 घंटे के बाद भी नहीं खुल पाया जाम

कवर्धा। चिल्फी घाटी में एक बार फिर से लंबा जाम लग गया है. यहां ट्रक खराब होने से रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में आवागमन बाधित हो गया है. 20 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है. छोटे गाड़ियों को भी निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक, चिल्फी घाटी में तीन अलग-अलग जगहों पर ट्रक खराब हुई है. ट्रक खराब होने के कारण बड़े और भारी वाहन निकलने में दिक्कत हो रही है. पुलिस ने सभी बड़ी वाहनों को रोक दिया है. गुरुवार रात 10 बजे से जाम लगा हुआ है. 12 घंटे से ज्यादा समय के बाद भी जाम नहीं खुल […]

7 जनवरी के बाद कभी-भी लग सकती है आचार संहिता, डिप्टी सीएम साव ने बताया बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने आज नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलट पेपर के जरिए होगा. 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है. नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ईवीएम मशीन की तैयारी में समय लग रहा था, जिसके मद्देनजर बैलट पेपर से चुनाव का निर्णय किया गया है. चुनाव आयोग तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव पर सरकार तैयारी कर रही है. नियमों में परिवर्तन हुआ है, आरक्षण की प्रक्रिया हो रही है. सरकार जल्द […]