आज का राशिफल 1 अक्टूबर : वृषभ, कन्या और तुला सहित कई राशियों को आज मिलेगा बुध मार्गी गोचर का लाभ, जानें आज का भविष्यफल
मेष राशि,दिन आपका सुखमय बीतेगा मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन परेशानियों को दूर करने वाला रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपकी राशि से नवम उपरांत दशम भाव में चंद्रमा के गोचर से आपको मित्रों से सहयोग भी आज मिल रहा है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। विद्यार्थी आज पढाई से ज्यादा मनोरंजन में रुचि लेगों। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं और गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। वृषभ राशि, आर्थिक प्रयास सफल होगे वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि दिन […]



