छत्तीसगढ़ के किसानों को मिले 6,636 करोड़ रुपये के ब्याज-मुक्त ऋण
रायपुर। चालू खरीफ सीजन में छत्तीसगढ़ के 14.96 लाख किसानों को 6,636 करोड़ रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण मिला है। यह जानकारी अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी गई। किसानों की आय बढ़ाने पर जोर : बैठक में श्री गुप्ता ने डेयरी, मत्स्य पालन और वनोपज प्रसंस्करण जैसी रोजगार-आधारित योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से गांवों में रोजगार के नए मौके पैदा होंगे और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। खाद की उपलब्धता और पीएम किसान समृद्धि केंद्र खाद वितरण : इस साल खरीफ सीजन के लिए 10.72 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण […]



