छत्तीसगढ़ को IIT भिलाई के विस्तार की सौगात, अब 6,500 से ज़्यादा छात्रों को मिलेगा पढ़ाई का मौका
दिल्ली/रायपुर। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट बैठक में आज छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी घोषणा हुई। देश के पांच नए आईआईटी संस्थानों – जिनमें छत्तीसगढ़ का IIT भिलाई भी शामिल है – की शैक्षणिक और आधारभूत संरचना का विस्तार करने की मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से आने वाले चार वर्षों में देशभर के 6,500 से अधिक छात्र इन प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई का सपना पूरा कर सकेंगे। खास बात यह है कि IIT भिलाई में अब और अधिक सीटें होंगी, जिससे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के युवाओं को भी लाभ मिलेगा। सरकार ने इस विस्तार के लिए […]



