टैरिफ वार के बीच राजनाथ सिंह ने ट्रंप को दिया करारा जवाब,कहा- ‘सबके बॉस हम हैं’
रायसेन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के रायसेन दौरे पर रहे। दशहरा मैदान में देश की पहली रेल और मेट्रो कोच निर्माण इकाई ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण केंद्र की आधारशिला रखी।इसके बाद उन्होंने यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने इशारों ही इशारों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग अपने आप को दुनिया का बॉस समझते हैं। कुछ लोगों को भारत का विकास रास नहीं आ रहा है। दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग हैं जो भारत की विकास दर से खुश नहीं […]



