Nigeria Boat Accident: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अबूजा। दक्षिण नाइजीरिया में एक दर्दनाक नाव हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। यात्रियों से भरी नाव अचानक पलटकर पानी में डूब गई। हादसे के बाद बचाव दल ने अभियान चलाकर अब तक 24 शव बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि नाव में सवार सभी लोग एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। नाव हादसे में अब तक 24 शव बरामद एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) के प्रवक्ता मंजो एजेकिएल ने बताया कि घटनास्थल से अब तक 24 शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे के बाद राहत […]