CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठिठुरन, अंबिकापुर में पारा 8.9 डिग्री; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के आखिरी दिनों के साथ ही ठंड का असर तेज होने लगा है। आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। खासकर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सरगुजा संभाग में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा और फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अंबिकापुर में 8.9 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम […]