CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अगले 3 दिन में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा; जानें रायपुर समेत प्रदेश का मौसम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर कमजोर पड़ने के साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर थमने लगा है। मौसम शुष्क होते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों में रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड का असर और बढ़ने के आसार हैं। आज से शुष्क रहेगा छत्तीसगढ़ […]



