CG Weather Today: मानसून की विदाई के बाद भी छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 5 दिन बिजली गिरने का अलर्ट; जानें रायपुर का मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन प्रदेश में मौसम की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। बीते दिनों शुष्क मौसम के बाद प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह […]