अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघिन का जानलेवा हमला, 23 वर्षीय युवक की मौत; शावकों के साथ मौके पर मौजूद है बाघिन
मुंगेली। अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में प्रवेश करना एक युवक को भारी पड़ गया। दो शावकों के साथ मौजूद बाघिन ने जंगल में मशरूम लेने पहुंचे युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान 23 वर्षीय धर्मजीत धृतलहरे बाघिन की चपेट में आ गया। बाघिन के हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोस्तों के साथ जंगल में गया था युवक घटना 24 अगस्त की बताई जा रही है। ग्राम बांधा निवासी धर्मजीत धृतलहरे अपने साथी भानु प्रताप, शिवशंकर ध्रुव, दशरथ धृतलहरे और रामफल धृतलहरे के साथ जंगल में पिहरी यानी मशरूम लेने गया था। सभी युवक जोगीपुर परिसर के पाड़ाडोंगरी के पास पहुंचे […]



