Lucknow Congress: पदभार ग्रहण समारोह में हंगामा, अजय राय नाराज होकर कार्यालय के बाहर बैठे; समर्थकों में धक्कामुक्की
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और इमरान मसूद के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अचानक विवाद की स्थिति बन गई। कार्यक्रम के बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ एक महिला कांग्रेस नेता द्वारा कथित बदसलूकी किए जाने की बात सामने आने के बाद उनके समर्थक नाराज हो गए। देखते ही देखते मामला हंगामे और धक्कामुक्की तक पहुंच गया। नाराज होकर कार्यालय के बाहर बैठे अजय राय विवाद के बाद अजय राय कांग्रेस कार्यालय से बाहर आकर बैठ गए। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी तीखी बहस और धक्कामुक्की हुई। इस दौरान कथित तौर पर जूते […]



