छत्तीसगढ़ में IAS-IPS समेत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का DA बढ़ा, अब मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में पदस्थ अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को बड़ी राहत दी है. राज्य शासन ने इन अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इसके बाद अब अधिकारियों को 60 प्रतिशत के स्थान पर 63 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा. बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. केंद्र के आदेश के बाद राज्य सरकार का फैसला सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 29 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में […]