अवैध रेत-खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 3 हाईवा समेत 5 ट्रैक्टर जब्त; 8 प्रकरण दर्ज

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बम्हनीडीह, बिर्रा और शिवरीनारायण क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान खनिजों का अवैध परिवहन करते पाए गए 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कई इलाकों में एक साथ जांच संयुक्त टीम ने पिपरदा, पुछेली, बिर्रा, गतवा और शिवरीनारायण क्षेत्र में वाहनों की जांच की। जांच के दौरान पिपरदा से एक हाईवा, बिर्रा क्षेत्र से दो ट्रैक्टर, शिवरीनारायण से तीन ट्रैक्टर और केवा-नवापारा क्षेत्र से दो हाईवा जब्त […]