आज का राशिफल 1 जून : मेष, मिथुन समेत कई राशियां रहेंगी भाग्यशाली, आर्थिक क्षेत्र में लाभ के बनेंगे संयोग, जानें अपना आज का भविष्यफल
मेष राशि : मंगलदेव आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देंगे वृश्चिक राशि के चंद्रदेव आज आपके आठवें भाव में विराजमान हैं। यहां से मन में एक अनकही बेचैनी और भीतरी उथल-पुथल का अनुभव होना स्वाभाविक है। कोई पुरानी बात या छुपी हुई चिंता दोपहर से पहले आपको परेशान कर सकती है। उसे मन में दबाकर मत रखिए, किसी भरोसेमंद से बात कर लीजिए। पहले भाव के मंगलदेव आज अपनी ही राशि में अपने घर में बैठे हैं। यह आज आपके लिए सबसे बड़ी ताकत है। आत्मविश्वास और हौसला अपने चरम पर रहेगा, बस जिद और जल्दबाजी से बचते रहिए। तीसरे भाव में बुध, शुक्र और गुरु तीनों मिलकर आपकी बातचीत, नेटवर्किंग […]



