आज का राशिफल 16 जून : कन्या-सिंह को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें आज का भविष्यफल

मेष राशि: आज दिल की बात बाहर आ जाएगी मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत के मामले में बेहद ताकतवर है। सूर्यदेव, चंद्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ आपके तीसरे घर में आ गए हैं। जब तीन बड़े ग्रह एक ही जगह इकट्ठे हों, तो उस घर की ताकत भी बढ़ जाती है। आज आप जो कहेंगे वो सुना जाएगा, जो लिखेंगे वो असर करेगा। मगर, चंद्रदेव आज आर्द्रा नक्षत्र में हैं, जो भावनाओं को खुलकर बाहर लाने का नक्षत्र है, लिहाजा आज बातों में भावना का रंग ज्यादा रहेगा। यह बुरा नहीं है लेकिन जोश में कुछ ऐसा न कह दें, जिसे बाद में संभालना पड़े। […]