आज का राशिफल 2 जून : गुरु बृहस्पति और चंद्रमा का गोचर आज मिथुन, कर्क और मीन राशि के लिए तरक्की के राह खोलेगा
मेष राशि, आर्थिक मामलों में बनी रहेगी स्थिरता धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके नौवें भाव में विराजमान हैं। भाग्य और धर्म का यह भाव आज मन को आध्यात्मिक रंग में रंगेगा। मूल नक्षत्र की गहरी ऊर्जा कुछ गड़े मुर्दे उखाड़ने की कोशिश करेगी, इसलिए मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। लग्नेश मंगलदेव अपनी ही राशि मेष में पहले भाव में मजबूती से बैठे हैं। आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर आज अपने चरम पर रहेगा, बस किसी पर अनावश्यक रूप से हावी होने से बचें। तीसरे भाव में बुध और शुक्र की युति बातचीत, नेटवर्किंग और छोटी यात्राओं के लिए दिन को शानदार बनाती है। दूसरे भाव में सूर्यदेव […]



