आज का राशिफल 24 अप्रैल : तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को करियर में भाग्य का साथ मिलेगा, जाने अपना भविष्यफल
मेष राशि: गुप्त चिंता आज बनी रह सकती है आज चंद्रदेव कर्क राशि में गोचर करते हुए आपके चौथे भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान भावनाओं, घर और आंतरिक शांति पर केंद्रित रहेगा। आपकी ही राशि यानी पहले भाव में विराजमान सूर्यदेव आपको जबरदस्त आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की शक्ति प्रदान कर रहे हैं। हालांकि, मीन राशि में नीच के बुधदेव, मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी आपके बारहवें भाव को प्रभावित कर रही है, जो आत्म-चिंतन और गुप्त चिंताओं को बढ़ा सकती है। करियर के मोर्चे पर चंद्रदेव की दृष्टि आपके दसवें भाव पर पड़ रही है, जो काम का दबाव बढ़ा सकती है, पर सूर्यदेव आपको […]



