आज का राशिफल 25 अप्रैल : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभ का बना है संयोग, जानें आपके सितारे आज क्या कहते हैं
मेष राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा आज दिन की शुरुआत काफी संवेदनशील और अंतर्मुखी रहेगी। चंद्रदेव कर्क राशि में होकर आपको अपने परिवार और निजी विषयों से गहराई से जोड़ेंगे। आप अपने घर और सुख-सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। शाम के समय जब चंद्रदेव सिंह राशि में जाएंगे, तब आपकी ऊर्जा काफी कॉन्फिडेंट और एक्सप्रेसिव हो जाएगी। करियर के मोर्चे पर सूर्यदेव का मेष राशि में होना आपको लीडरशिप को नई ताकत दे रहा है। आप नए पहल करने और बड़े फैसले लेने में सक्षम होंगे। हालांकि, मीन राशि में बैठे नीच के बुधदेव और मंगलदेव के कारण मानसिक तनाव या नींद की कमी महसूस […]



