आज का राशिफल 29 अप्रैल : कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को सोशल नेटवर्क से होगा लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल
मेष राशि: आपकी काम करने की क्षमता जबरदस्त रहेगी आज चंद्रदेव कन्या राशि में आपके छठे भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान काम, सेवा और फिटनेस की ओर रहेगा। लग्न के सूर्यदेव आपको लीडरशिप की ताकत दे रहे हैं, लेकिन मीन राशि में ग्रहों का भारी जमाव बारहवें भाव में मानसिक तनाव और खर्च बढ़ा सकता है। सकारात्मक पक्ष यह है कि आज आपकी काम करने की क्षमता जबरदस्त रहेगी और पेंडिंग काम आसानी से पूरे होंगे। बुधदेव के अस्त होने से बातचीत में गलतफहमी हो सकती है, इसलिए शब्दों के चयन में सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से शुक्रदेव दूसरे भाव में स्थिति को संतुलित […]



