आज का राशिफल 29 मई : वृषभ और कर्क राशि के लिए आज का दिन लाभ और उन्नति का रहेगा, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि: मंगलदेव आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देंगे तुला राशि के चंद्रदेव आपके सातवें भाव में रहकर रिश्तों और पब्लिक डीलिंग में समझदारी बढ़ाएंगे। अगर आप शांत और धैर्यवान रहते हैं, तो यह गोचर आपकी व्यक्तिगत और बिजनेस पार्टनरशिप को बेहतर बनाने में मदद करेगा। पहले भाव के मंगलदेव आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देंगे, लेकिन स्वभाव में थोड़ी उग्रता या जल्दबाजी भी ला सकते हैं। बातचीत के दौरान डोमिनेटिंग होने से बचें। तीसरे भाव के बुध, शुक्र और गुरु आपकी बातचीत, नेटवर्किंग और प्लानिंग को पूरा सहयोग देंगे। दूसरे भाव के सूर्यदेव पैसों के मामलों में आपका भरोसा बढ़ाएंगे और सटीक फाइनेंशियल प्लानिंग में मदद करेंगे। हालांकि, […]