आज का राशिफल 3 जून : मिथुन, कर्क और कन्या राशि के लिए आज ग्रहों का गोचर लाभदायक रहेगा, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

मेष राशि: पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है धनु राशि के चंद्रदेव आज आपकी राशि से नौवें भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। पूर्वाषाढा का अर्थ ही होता है अजेय, विस्तार और विजय। भाग्य का नौवां भाव जब इस नक्षत्र के चंद्रमा से रोशन हो, तो मन में उत्साह और हल्कापन स्वाभाविक रूप से आता है। लग्नेश मंगलदेव आज भी अपनी राशि मेष में पहले भाव में विराजमान हैं। आत्मविश्वास और शारीरिक एनर्जी का स्तर आज पीक पर रहेगा, बस जल्दबाजी और जिद से बचते रहिए। तीसरे भाव में बुधदेव अब आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं। यह राहु का नक्षत्र है और इसमें असाधारण एनालिटिकल पावर होती […]