आज का राशिफल 3 मई : मेष, वृषभ और मिथुन के लिए आज बड़ी चुनौती, जानें अपना आज का भविष्यफल

मेष राशि: फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत चंद्रदेव आज वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपके आठवें भाव में नीच के हैं, जिससे मन में थोड़ी उथल-पुथल मच सकती है। आप आज दूसरों से थोड़ा कटा हुआ या रहस्यमयी महसूस कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आपके लग्न स्वामी मंगलदेव मीन राशि में रहकर आपको खुद को समझने में मदद कर रहे हैं। सूर्यदेव और बुधदेव आपके पहले भाव में बैठकर आपको बातचीत की ताकत दे रहे हैं। दूसरे भाव के शुक्रदेव आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेंगे। आज किसी भी बात पर तुरंत रिएक्शन देने के बजाय शांत रहना आपके लिए बेहतर होगा। […]