आज का राशिफल 30 अप्रैल : मकर, कुंभ और मीन को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर में बेहतरीन रहेगा दिन, जानें अपना आज का भविष्यफल
मेष राशि: आप मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे सुबह की शुरुआत चंद्रदेव के आपके छठे भाव में होने से होगी, जो आपका पूरा ध्यान कामकाज और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर केंद्रित रखेंगे। आप मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे, लेकिन अपनी ही राशि में बुधदेव के अस्त होने से बातचीत में थोड़ी स्पष्टता की कमी आ सकती है। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके सातवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे पार्टनरशिप और निजी रिश्तों की अहमियत बढ़ जाएगी। सूर्यदेव आपके पहले भाव में उच्च के होकर गजब का आत्मविश्वास दे रहे हैं, लेकिन बारहवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव छिपे हुए तनाव या अचानक खर्चों का संकेत दे […]



