आज का राशिफल 5 जून : आज मिथुन राशि के लोगो को अपने आकर्षक व्यक्तित्व का फायदा मिलेगा, जाने अपना भविष्यफल
मेष राशि: काम में जल्दबाजी करने से बचें मकर राशि के चंद्रदेव आज श्रवण नक्षत्र में आपके दसवें भाव में विराजमान हैं। श्रवण का अर्थ है सुनना और सीखना। आज किसी भी मीटिंग या बातचीत में जो जानकारी मिलेगी, वह करियर में काम आएगी। दसवें भाव में चंद्रदेव करियर पर भावनात्मक ध्यान केंद्रित करेंगे। लग्नेश मंगलदेव अपनी राशि में लग्न भाव में होने से आत्मविश्वास और फिजिकल एनर्जी पीक पर है। हालांकि, जल्दबाजी करने से बचें। तीसरे भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र के दूसरे पद में होने से बातचीत और प्रेजेंटेशन में प्रैक्टिकल एनालिटिकल अप्रोच साफ दिखेगी। शुक्रदेव भी तीसरे भाव में होने से नेटवर्किंग और रिश्तों में ताजगी आएगी। […]



