आज का राशिफल 6 मई : मेष, सिंह और धनु पर मेहरबान रहेगी किस्मत, इनको रहना होगा सतर्क, जानें अपना आज का भविष्यफल
मेष राशि: आज कुछ नया सीखने की इच्छा प्रबल होगी आज चंद्रदेव आपकी राशि से नौवें भाव यानी धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। इससे आपके मन में आशावाद और कुछ नया सीखने की इच्छा प्रबल होगी। आप अपनी भावनाओं को अधिक खुलकर व्यक्त कर पाएंगे। आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा, जो नई योजनाओं में मदद करेगा। हालांकि, उत्साह के साथ-साथ प्रैक्टिकल सोच रखना भी बहुत जरूरी है। सूर्यदेव आपके लग्न में विराजमान हैं, जो लीडरशिप क्वालिटी को निखारेंगे। विशेष रूप से बुधदेव अभी अस्त हैं, जिससे बातचीत में थोड़ी दुविधा हो सकती है। मंगलदेव और शनिदेव आपके बारहवें भाव में स्थित हैं, जो मानसिक तनाव दे सकते हैं। […]



