मार्गशीर्ष मास 2026: आज से शुरू अगहन का पवित्र महीना, जानें क्या करें और किन गलतियों से बचें

कार्तिक मास की समाप्ति के साथ ही आज, 25 नवंबर से मार्गशीर्ष मास की शुरुआत हो रही है। हिंदू धर्म में इस महीने को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। इसे अगहन मास के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष का महीना भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। यही वजह है कि इस दौरान पूजा-पाठ, स्नान, दान, जप और भगवद्गीता के पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में जहां कुछ धार्मिक कार्यों को करना बेहद शुभ माना जाता है, वहीं कुछ ऐसी सावधानियां भी हैं जिनका पालन करना जरूरी है। खास बात यह है कि इसी महीने 16 दिसंबर […]