सट्टा किंगपिन सौरभ चंद्राकर 8 दिन की CBI रिमांड पर, आज ही दिल्ली ले जाएगी जांच एजेंसी; वहीं होगी पूछताछ

रायपुर: महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष CBI अदालत ने 8 दिनों की रिमांड पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया है। सीबीआई ने अदालत से 10 दिनों की कस्टोडियल रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 12 नवंबर तक 8 दिन की रिमांड मंजूर की। अब जांच एजेंसी सौरभ चंद्राकर को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाएगी, जहां उससे महादेव सट्टा नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। ओमान से प्रत्यर्पण के बाद रायपुर पहुंचा था सौरभ बता दें कि सौरभ चंद्राकर को फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में ओमान […]