आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा: रायपुर के दो निजी अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त, जांच में फर्जी मरीज भर्ती करने का खुलासा

  रायपुर।आयुष्मान भारत योजना के तहत कथित फर्जीवाड़े के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर के दो निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद मेड लाइफ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और लोटस हॉस्पिटल एडवांस यूरोलॉजी सेंटर का नर्सिंग होम एक्ट के तहत लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। विभाग की जांच में फर्जी मरीजों को भर्ती दिखाकर क्लेम करने और कमीशनखोरी के आरोप सामने आए हैं। छह अस्पतालों में हुई थी छापेमारी आयुष्मान योजना के तहत लगातार मिल रही गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर के छह निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया था। इनमें श्री अनंत साईं हॉस्पिटल, श्री […]